बारिश के मौसम में गर्मी से राहत तो मिल जाती है, लेकिन उन लोगों के लिए काफी परेशानी होती है, जो हर रोज या तो जिम जाते हैं या फिर टहलने के लिए पार्क में जाते हैं। दरअसल, बारिश के कारण कई बार फिटनेस रूटीन बाधित हो जाती है, जिससे वजन बढ़ने का भी खतरा बना रहता है।

वहीं, इस मौसम में खुद को एक्टिव बनाए रखना काफी चैलेंजिंग होता है। हालांकि, आप घर पर ही कुछ आसान एक्सरसाइज कर हेल्दी और फिट रह सकते हैं। यहां हम आपके लिए पांच ऐसे वर्कआउट के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप आसानी से घर पर ही कर सकते हैं। इसके लिए आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी।

जंपिंग जैक्स – Jumping Jack Exercise

आप घर पर ही आसानी से जंपिंग जैक्स कर सकते हैं। यह कार्डियो एक्सरसाइज का एक बेहतरीन विकल्प है। इसे करने से शरीर गर्म हो जाता है, जिससे आलस दूर होती है। दिन की शुरुआत में आप दो से तीन जंपिंग जैक्स कर सकते हैं। इससे पूरे दिन बॉडी में एनर्जी बनी रहती है। इससे कैलोरी भी अच्छी मात्रा में बर्न होती है।

जांघों की बढ़ती चर्बी कम करने के लिए जरूर करें ये 3 योगासन, कुछ ही दिनों में पतले हो जाएंगे हाथी जैसे पांव!

स्क्वैट्स – Squat Exercise

खुद को फिट रखने के लिए स्क्वैट्स भी एक बेहतर एक्सरसाइज है। इसे करने से जांघों, हिप्स और ग्लूट्स की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। आप इसकी 15-15 के 3 सेट आसानी से कर सकते हैं। इसके बाद आप इसकी गिनती को बढ़ा सकते हैं।

प्लैंक – Plank Exercise

घर पर भी आप प्लैंक कर सकते हैं। यह कोर मसल्स को मजबूत करने के लिए सबसे असरदार एक्सरसाइज है। यह पेट की चर्बी को कम तो करती ही है, साथ ही बैलेंस बेहतर करने में भी काफी मददगार होती है। शुरुआत में आप इसे 30 सेकंड से शुरू कर सकते हैं।

हाइ नी – High Knees Exercise

कई लोग बारिश के कारण आउटडोर में रनिंग की कमी को महसूस करते हैं। ऐसे में आप हाई नी एक्सरसाइज कर सकते हैं। यह रनिंग का एक बेहतर विकल्प है। इसमें आप एक ही जगह पर खड़े होकर घुटनों को ऊपर उठाते हुए तेजी से दौड़ने जैसा मूवमेंट करें। यह कार्डियो वर्कआउट है, जो वजन घटाने में काफी मददगार होता है।

मानसून में आप भी खाते हैं फूलगोभी और पत्तागोभी? इन 5 टिप्स से तुरंत निकलेंगे अंदर छिपे कीड़े

पुश-अप्स – Push-up Exercise

घर पर वर्कआउट की कमी को पूरा करने के लिए पुश-अप्स एक्सरसाइज काफी बेहतर होती है। इससे बाइसेप्स, ट्राइसेप्स और चेस्ट की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। आप पहले 7-10 पुश-अप्स के साथ इसे कर सकते हैं।