Diwali Mens Fashion 2024: भारत में दिवाली को धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग नए नए कपड़े खरीदते हैं और एक दूसरे को मिठाइयां बांटते हैं। दिवाली पर लोग अपने घरों को भी सजाते हैं। इस दौरान कुछ लोग मिट्टी के दिये तो कई रंग-बिरंगी लाइट्स लगाते हैं। दिवाली पर लोग अपने घरों को सजाने के लिए नए-नए सामान भी खरीदते हैं।

300 में मिलेगा कुर्ता पजामा

दिवाली पर नए कपड़े भी खरीदे जाते हैं। यह ऐसा समय होता है, जब जोरदार शॉपिंग की जाती है। ऐसे में अगर आप भी दिवाली पर ट्रेडिशनल खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह लेख  आपके लिए ही है। इस लेख में हम आपको सस्ते में कुर्ता-पजामा खरीदने के लिए दिल्ली में कुछ शॉप के बारे में बताएंगे, जहां आप तीन सौ में ही बेहतरीन कपड़ा खरीद सकते हैं।

दिल्ली का सदर बाजार मार्केट

दिल्ली का सदर बाजार मार्केट थोक सामान के लिए काफी फेमस है। यहां पर आप सस्ते दामों में कुर्ता-पजामा खरीद सकते हैं। इस मार्केट में तीन सौ से लेकर हजारों की कीमत पर कुर्ता पजामा आसानी से मिल जाएंगे। यहां पर दिवाली के लिए आप गिफ्ट और घरेलू सामान को भी खरीद सकते हैं। यह बाजार सोमवार से लेकर शनिवार तक ओपन रहता है। वहीं, इसकी टाइमिंग की बात करें तो यह बाजार सुबह 11 बजे से लेकर शाम छह बजे तक खुला रहता है।

चांदनी चौक मार्केट

दिल्ली की एक और पुरानी मार्केट चांदनी चौक से भी आप सस्ते दामों पर दिवाली के लिए कुर्ता-पजामा खरीद सकते हैं। यहां पर कई ऐसी दुकानें हैं, जहां पर थोक रेट पर कपड़े मिलते हैं। इस मार्केट में जाने के लिए आपको चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन जाना होगा। यहां से आप रिक्शा लेकर आसानी से मार्केट में पहुंच सकते हैं। यह मार्केट सुबह 10:30 से लेकर शाम को 7:30 बजे तक ओपन रहता है।

इन मार्केट में भी मिलता है सस्ता पजामा-कुर्ता

वहीं, दिल्ली में कई अन्य मार्केट भी हैं, जहां से आप सस्ते दामों पर कपड़े खरीद सकते हैं। आप लाजपत नगर, पहाड़गंज या फिर सरोजिनी नगर मार्केट जा सकते हैं।  ये मार्केट दिवाली की शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं। वहीं, आप नोएडा में भी दिवाली की शॉपिंग कर सकते हैं। यहां अट्टा मार्केट भी वेस्ट ऑप्शन हो सकता है।