Meghalaya: उत्तर भारत में इस समय हर तरफ गर्मी ही गर्मी है। पारा लगातार बढ़ता जा रहा है और लोग बारिश को याद कर रहे हैं। ऐसे में बात करते हैं एक ऐसे राज्य की जहां की बारिश बेहद खूबसूरत होती है। बांस के लंबे लंबे पेड़ों से छनती हुई बारिश जब लकड़ी के बने घरों पर पड़ती है तो इसकी आवाज ही अलग होती है। इसके अलावा एक पहाड़ पर रहते हुए दूसरे पहाड़ पर बारिश को होते देखने की खूबसूरती ही अलग है। हर तरह बारिश, इसी बीच हल्की सी धूप और फिर रेनबो ये सब आपके मन को खुश कर देगी। तो, इन बातों को पढ़कर अगर आप बारिश देखने का मन हो रहा है तो आप मेघालय जाएं।
मेघालय की बारिश भी होती है खूबसूरत
मेघालय की बारिश इसलिए खूबसूरत मानी जाती है क्योंकि यहां साल के 365 दिन बारिश होती ही है। आपको यहां बारिश का इंतजार करने की जरूरत नहीं है बल्कि यहां लोग बारिश थमने का इंतजार करते हैं। पर खास बात ये है कि इस बारिश ने ही इस राज्य को तैयार किया है।
चाहे बात शिलांग (Shillong) की हो या मौसिनराम (Mawsynram) या चेरापूंजी के सोहरा की यहां हर दिन बारिश होती है और पूरी प्रकृति यहां खुशहाल नजर आती है।
मेघालय में घूमने की जगह-Places to visit in Meghalaya
मावलिनोंग-Mawlynnong
मावलिनोंग मेघालय राज्य के पूर्वी खासी हिल्स जिले में एक गांव है। यह अपनी स्वच्छता के लिए डिस्कवर इंडिया पत्रिका द्वारा एशिया के सबसे स्वच्छ गांव के रूप में चुना गया था।
शिलांग-Shillong
शिलांग, यहां का एक हिल स्टेशन है और मेघालय राज्य की राजधानी है। यह लेडी हैदरी पार्क में मैनीक्योर किए गए बगीचों के लिए जाना जाता है। पास में, वार्ड झील भी है जहां आप पैदल-पैदल भी घूमने जा सकते हैं। यहीं आप Elephant Falls भी घूमने जा सकते हैं।
बालपक्रम राष्ट्रीय उद्यान-Balpakram National Park
बालपक्रम राष्ट्रीय उद्यान मेघालय में गारो हिल्स के दक्षिण में एक राष्ट्रीय उद्यान है, जो बांग्लादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब 910 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां आप प्रकृति की खूबसूरती को निहारने जा सकते हैं।
दिल्ली से मेघालय कैसे जाएं-How to reach meghalaya from delhi
नई दिल्ली से मेघालय आपको फ्लाइट से जाना होगा। इसके लिए दिल्ली से पहले गुवाहाटी जाएं। इसके अलावा आप नई दिल्ली से शिलांग तक के लिए पहले ट्रेन भी ले सकते हैं और फिर आराम से वहां से से टैक्सी और बस के जरिए मेघालय की बाकी जगहों पर पहुंचें।
मेघालय घूमने के लिए कितने पैसे चाहिए-How much will a Meghalaya trip cost?
मेघालय जाने के लिए आपको इंसान पर 20 हजार रुपये खर्च हो सकते हैं। इसके अलावा फ्लाइट की टिकट और कितने लोग हैं और आप कहां जा रहे हैं उस अनुसार 40 हजार रुपये तक खर्च जा सकता है।