बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। 47 की उम्र में भी मलाइका अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान देती हैं। मलाइका खुद को फिट रखने के लिए सबसे ज्यादा योग में विश्वास रखती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फिटनेस से युवा एक्सट्रेसेस को टक्कर देती हैं। ‘छैंया-छैंया’ गाने से लोगों फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली मलाइका के आज इंस्टाग्राम पर 13 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
बढ़ती उम्र के साथ ही मलाइका अरोड़ा की फिटनेस को देखकर फैन्स हैरान रह जाते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया था कि उनकी फिटनेस का राज कुछ और नहीं बल्कि योग, एक्सरसाइज और हेल्दी फूड है।
मलाइका अरोड़ा का वर्कआउट रूटीन: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने दिन की शुरुआत योग से करती हैं। सबसे पहले सूर्य नमस्कार और फिर मेडिटेशन करती हैं। मलाइका नियमित तौर पर 60 मिनट के लिए योग और एक्सरसाइज करती हैं। वह जिम में भी जमकर पसीना बहाती हैं। एक्ट्रेस रोज 20 मिनट के लिए कार्डियो एक्सरसाइज करती हैं। इसके अलावा वह हफ्ते में 3 बार वेट लिफ्टिंग , अरोबिक्स, पिलेट्स, बूटकैंप आदि एक्सरसाइज करती हैं।
मलाइका अरोड़ा ने योग के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस के अनुसार योग से ना सिर्फ हमारी मानसिक शक्ति बढ़ती बल्कि पूरे दिन शरीर ऊर्जावान रहता है। योग के अलावा आप खुद को फिट रखने के लिए तैराकी और फिजिकल एक्टिविटीज भी कर सकती हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने इस बात खुलासा किया था उन्हें अष्टांग विन्साया योग सबसे अधिक पसंद है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया था कि वह इंटरमिटेंट फास्टिंग भी करती हैं। यानी डिनर के बाद सुबह तक वह कुछ नहीं खातीं।
मलाइका अरोड़ा का डाइट प्लान: एक्ट्रेस वेजिटेरियन हैं। एक्ट्रेस सुबह उठकर सबसे पहले एक गिलास नींबू का पानी पीती हैं। ब्रेकफास्ट में वह ताजे फल, इडली, पोहा, उपमा, मल्टीग्रेन टोस्ट के साथ एग व्हाइट आदि लेना पसंद करती हैं। इसके बाद स्नैक्स में वह एक गिलास ताजे फलों का जूस, दो ब्राउन टोस्ट लेती हैं।
लंच के दौरान मलाइका 2 रोटी, चावल और सब्जी खाती हैं। स्नैक्स में वह पीनट बटर सैंडविच लेना पसंद करती हैं। डिनर में एक्ट्रेस उबली हुईं सब्जियां, सूप और सलाद लेती हैं।

