Diwali 2022: दीवाली पर घर दीयों से रोशन न हो और आंगन में रंगोली न सजे तो त्योहार अधूरा लगता है। दीपावली पर घर में रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। रंगोली बनाकर उसे दीयों से सजाने की परंपरा सालों पुरानी है। ऐसी मान्यता है कि दिवाली के मौके पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के स्वागत के लिए रंगोली बनाते हैं। घर की सजावट रंगोली के बिना अधूरी दिखती है।
रंगोली बनाना एक आर्ट है, जिसे बनाने के लिए डिजाइन की समझ होनी जरूरी है। दिवाली के मौके पर आप भी अगर रंगोली से घर आंगन को सजाना चाहते हैं तो हम आपको कुछ आसान और जल्दी बनने वाले लेटेस्ट डिजाइन बताएंगे, जिन्हें आप आसानी से घर में बना सकती हैं। आइए जानते हैं कि घर के आंगन से लेकर पूजा घर तक के लिए हम कौन-कौन से रंगोली डिजाइन का चुनाव कर सकते हैं।
आंगन के लिए कैसे रंगोली डिजाइन बनाएं:
दिवाली के मौके पर आप आंगन में गणेश, लक्ष्मी, स्वास्तिक और शुभ लाभ के डिजाइन का चुनाव कर सकते हैं। इन डिजाइन को बनाना बेहद आसान होता है और ये जल्दी भी तैयार हो जाते हैं। अगर आपका आंगन बड़ा है तो आप इन डिजाइन को बड़े आकार में बना सकते हैं। आप रंगोली के डिजाइन में रंगों की जगह फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

पूजा घर में रंगोली:
पूजा घर में अक्सर हम लोग रंग-बिरंगे फूलों से रंगोली बनाते हैं। रंग बिरंगे फूलों से तैयार रंगोली देखने में खूबसूरत लगती है और भगवान के पास फूलों की महक भी बनी रहती है। आप पूजा घर में इन आसान डिजाइन को मुश्किल से 5 मिनट में तैयार कर सकते हैं।

इस रंगोली को बनाने के लिए आप गेंदे के फूल के साथ आम के पत्ते भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रंगोली में आम के पत्तों का इस्तेमाल शुभ होता है।

इन दिनों बाजार में रंगोली बनाने के लिए अलग-अलग रेडीमेड डिजाइन भी मिलते हैं।

दिवाली पर आप आंगन में इस डिजाइन को बना सकते हैं।

पूजा घर में आप फूलों से इस रंगोली को तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। इसमें आप अपनी पसंद के फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

पूजा घर में इस डिजाइन को आसानी से बना सकते हैं।

आप इस डिजाइन को आसानी से ड्रॉ करके इसमें तरह-तरह के रंगों व गुलाल इस्तेमाल करके बना सकते हैं।

आप घर की चौखट पर इस डिजाइन को बना सकते हैं।

आप इन सभी आसान और जल्दी बनने वाले डिजाइन को घर में कहीं भी बना सकती हैं।
