Makar Sankranti Rangoli Designs 2025: मकर संक्रांति को लेकर देश के कई हिस्सों में गजब का उत्साह देखने को मिलता है। इस त्योहार को देश के कई हिस्सों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है और अलग-अलग तरह से सेलिब्रेट भी किया जाता है। उत्तर भारत में इसे मकर संक्रांति और खिचड़ी संक्रांति कहा जाता है तो वहीं, दक्षिण भारत में पोंगल, विलक्कू आदि कई नामों से जाना जाता है।
कब है मकर संक्रांति: Makar Sankranti 2025 Date?
मकर संक्रांति के दिन लोग पवित्र नग में स्नान कर दान पुण्य करते है, जिससे उन्हें पुण्य की प्राप्ति होती है। इसे कई स्थानों में खिचड़ी के नाम से भी जानते हैं। इस दिन सूर्य उत्तरायण में होते हैं। वहीं, इस बार ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी 2025 यानी मंगलवार को सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में इस साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा।
मकर संक्रांति पर रंगोली: Makar Sankranti Rangoli Designs

आप अपने घर पर मकर संक्रांति के मौके पर इस रंगोली डिजाइन को बना सकते हैं। इस रंगोली को बनाना काफी आसान है। रंगोली में एक महिला दिख रही है, जो अपने हाथ में लाई लिए हुए है। इस रंगोली पर शुभ सक्रांती भी लिखा हुआ है, जो देखने पर काफी बेहतरीन लग रहा है।

मकर संक्रांति के मौके पर आप पतंगों वाली रंगोली को भी बना सकते हैं। दरअसल, मकर संक्रांति के दिन पतंगों को उड़ाया जाता है। ऐसे में आप इस रंगोली को आसानी से बना सकते हैं।

मकर संक्रांति पर यह रंगोली घरों के मेन गेट पर बनाने के लिए काफी बेहतर है। इस रंगोली में पतंग को भी बनाया गया है और इस पर पान का भी पता दिख रहा है, जो शुभ का संकेत है।

पतंगों वाला यह रंगोली आप अपने घर और बालकनी पर भी बना सकते हैं।

मकर संक्रांति के मौके पर आप इस शुभ संक्रांत वाली रंगोली को अपने घर पर बना सकते हैं। इसके किनारों पर फूल इसको एक बेहतरीन लुक दे रहा है। आगे पढ़िए- सर्दियों में त्वचा को मुलायम कैसे करें?