Happy Makar Sankranti 2024 Wishes Images, Quotes, SMS, Whatsapp Messages, Photos, Status, Pics: मकर संक्रांति जिसे 14 जनवरी को मनाया जाता है, इस साल ये त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। देश भर में लाखों लोग मकर संक्रांति के इस सदियों पुराने त्योहार को बहुत जोश और खुशी के साथ मनाते हैं। मकर संक्रांति को पतंगों के त्योहार के रूप में भी जाना जाता है। यह त्योहार सर्दियों के मौसम के अंत और आने वाली फसल की खुशी में मनाया जाता है।
Happy Makar Sankranti 2024 Wishes Images, Status LIVE: Download and Share
उत्तर भारत में बड़े पैमाने पर मकर संक्रांति को मनाया जाता है। मकर संक्रांति का पर्व फसल को आशीर्वाद देने, सूर्य देव को श्रद्धांजलि और धन्यवाद देने के लिए मनाया जाता है। इस त्योहार के दौरान लोग गंगा, यमुना, गोदावरी, कृष्णा जैसी पवित्र नदियों में डुबकी लगाते हैं।
लोगों का मानना है कि नदी में डुबकी लगाने से उनके पाप धुल जाएंगे और उन्हें समृद्धी और खुशियों से भरा नया जीवन मिलेगा। इस मौके पर लोग स्वादिष्ट भोजन बनाते हैं,घरों को सजाते हैं। छतों से पतंगें उड़ाकर एक साथ त्योहार का आनंद लेते हैं। इस त्यौहार के अवसर पर आप भी अपने परिवार और दोस्तों को इस पर्व की बधाई भेजना चाहते हैं तो यहां कुछ शुभकामनाएं, संदेश और फोटो को अपने दोस्तों और साथियों को फेसबुक और व्हाट्सएप स्टेटस टेक्स्ट कर सकते हैं।

जैसे ही सूर्य उत्तर की ओर अपनी यात्रा शुरू करता है,
आपके जीवन में आनंद की गर्मी और समृद्धि की रोशनी से भर जाए
मकर संक्रांति 2024 की शुभकामनाएं!

मकर संक्रांति के इस शुभ अवसर पर आपको और आपके परिवार को खुशी,
अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की शुभकामनाएं
आनंदमय उत्सव मनायें!

जैसे ही सूर्य मकर राशि में गोचर करेगा,
यह आपके जीवन में सौभाग्य और खुशियां लेकर आएगा
आपको आनंदमय मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!

सूरज की किरणें आपके लिए सफलता और समृद्धि लाएं
हल्की हवा आपकी सभी चिंताओं को दूर कर दे
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!

तिल हम हैं और गुड आप,
मिठाई हम हैं और मिठास आप,
साल के पहले त्यौहार से हो रही है शुरुआत,
आपको हमारी तरफ से ढेर सारी मुराद!
पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं।