Makar Sankranti 2024 Wishes images, quotes, status, messages, shayari in Hindi: नए साल की शुरूआत के साथ ही मकर संक्रांति की तैयारियां भी जोर-शोर से शुरु हो जाती हैं। इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति साल का पहला त्योहार है जो अपने साथ ढेर सारा उत्साह और उमंग लेकर आता है। जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता हैं तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस साल सुर्य 15 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश कर रहा हैं। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। इस दिन स्नान और दान का खास महत्व है। इस दिन खिचड़ी का दान किया जाता है, इसलिए इस दिन को खिचड़ी भी कहा जाता है।

Happy Makar Sankranti 2024 Wishes Images, Status LIVE: Download and Share

मकर संक्रांति का ये त्योहार अपने साथ ढेर सारी खुशियां, उमंगे और उत्साह लेकर आता है। इस दिन लोग गंगा में डुबकी लगाते हैं और खुशियां मनाते हैं। घर में गुड़ और तिल से बने पकवान बनाते हैं। तिल के लड्डू,गजक,मूंगफली और ख‍िचड़ी खाते हैं और एक दूसरे को मकर संक्राति की बधाई देते हैं।

मकर संक्राति के मौके पर लोग अपने दोस्तों और साथियों को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए एक दूसरे को मोबाइल पर विशेज मैसेज भी भेजते हैं। आप भी मकर संक्राति के मौके पर दोस्तों और साथियों को इस दिन की बधाई देना चाहते हैं तो इन खास मैसेज को भेजकर साल के पहले त्योहार की बधाई दे सकते हैं।

पल पल सुनहरे फूल खिले
कभी ना हो कांटों का सामना
जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे
संक्रांति पर हमारी यही है शुभकामना!
हैप्पी संक्रांति 2024

दिल को धड़कन से पहले
दोस्तों को दोस्ती से पहले
प्यार को मोहब्बत से पहले
खुशी को गम से पहले
आपको कुछ दिन पहले
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं सबसे पहले!
हैप्पी संक्रांति 2024

काट ना सके कभी कोई पतंग
टूटे ना कभी डोर विश्वास की
छू लो आप ज़िन्दगी की सारी कामयाबी।
हैप्पी मकर संक्रांति 2024

खुले आसमान में जमीं से बात न करो
जी लो जिंदगी खुशी की आस न करो
हर त्‍योहार में कम से कम हमें न भूला करो
फोन से न सही मेसेज से ही संक्राति विश किया करो!
Happy Makar Sankranti 2024

काटा रे,काटा रे चिल्लाये मौहल्ले वाले
पतंगे मांजा लुटने सभी जोरो से भागे
कभी करते मजाक, कभी करते लड़ाई
फिर जोर जोर से गाते संक्रांति हैं भाई संक्रांति हैं भाई!
Happy Makar Sankranti 2024