Names Of Shiva With Meanings: पूरे देश में आज यानी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर साल इस त्योहार को हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को सेलिब्रेट किया जाता है। धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक, फाल्गुन माह की चतुर्दशी को ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन शिवालय में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। इस दिन लोग शिवलिंग पर जलाभिषेक भी करते हैं।

भगवान शिव को संहार और सृजन के देवता के तौर पर जाना जाता है। शिव को आदि और अनंत भी कहा जाता है। ऐसे में आप भी अपने बच्चों के नाम को भगवान शिव के विभिन्न नामों में से चुनकर रख सकते हैं।

लड़कों के लिए भगवान शिव का नाम

शिवांश

अगर आप अपने बच्चे का नाम श अक्षर से रखना चाहते हैं तो आप भगवान के कई नामों में से एक शिवांश रख सकते है। इस नाम का अर्थ शिव का अंश होता है।

नीलकंठ

आप अपने बच्चों को भगवान शिव का नाम नीलकंठ दे सकते हैं। यह नाम भगवान शिव का एक प्रसिद्ध नाम है।

महादेव

महादेव भगवान शिव का ही एक नाम है। इस नाम का मतलब देवों के देव या फिर सर्वोच्च ईश्वर होता है। इस नाम में महा का अर्थ होता है  महान वहीं, देव का अर्थ होता है दिव्य शक्ति।

 गंगाधर  

आप अपने बच्चों का नाम गंगाधर रख सकते हैं। इस नाम का अर्थ गंगा को धारण करने वाला होता है। 

ओंकार

ओंकार नाम का अर्थ ऊं से उत्पन्न या फिर ऊं का स्वरूप होता है। मालूम हो कि ओंकार यानी ऊं ब्रह्मांड की सबसे पवित्र ध्वनि मानी जाती है और इसे सृष्टि की मूल ध्वनि के रूप में भी जाना जाता है। आगे पढ़िएः Maha Shivaratri 2025: महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को चढ़ाएं भांग की ठंडाई, यहां जान लें किस तरह करते हैं तैयार