कभी दिल्ली के रामलीला मैदान में हुए इंडिया अगेन्स्ट करप्शन मूवमेंट के सबसे बड़े चेहरों में से एक रहे अऱविंद केजरीवाल ने एक बार कहा था कि वो राजनीति में नहीं आएंगे। लेकिन बाद में उन्होंने माना कि राजनीति में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए राजनीति में उतरकर ही ऐसा किया जा सकता है। आज अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम हैं। खैर, आज हम बात अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक सफर की नहीं करेंगे। आज बात करेंगे एक राजनेता के लव लाइफ के बारे में।

16 अगस्त 1968 को जन्मे अरविंद केजरीवाल 50 साल के हो चुके हैं। उनकी पत्नी का नाम सुनीता है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि बेहद साधारण जीनवशैली फॉलो करने वाले अरविंद केजरीवाल ने सुनीता को कभी प्रपोज भी किया था। जी हां, राजनीति में आने से पहले अरविंद केजरीवाल Indian Revenue Services Academy Nagpur में थे और सुनीता उनकी बैचमेट थीं। यहां अरविंद केजरीवाल अपने काम को लेकर बेहद ईमानदार थे और उनके कई दोस्तों ने कहा है कि देश में बदलाव लाने का जुनून उनमें उसी वक्त से नजर आता था। सिंपल लुक और मृदुभाषी, शायद अरविंद केजरीवाल की यही खासियत सुनीता को भा गई।

एकेडमी में ट्रेनिंग के दौरान ही दोनों की दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोनों दोस्त नजदीक आते गए और फिर घंटों साथ गुजारने लगे। लेकिन अरविंद केजरीवाल कई महीने तक सुनीता को प्रपोज नहीं कर सके। कहा जाता है कि अरविंद केजरीवाल ने करीब 3 महीने बाद सुनीता को प्रपोज किया था। कहा यह भी जाता है कि ट्रेनिंग एकेडमी के गार्डेन में ही केजरीवाल ने सुनीत से अपने दिल की बात कही थी। बहरहाल अरविंद केजरीवाल की लव स्टोरी में साल 1994 बेहद खास था क्योंकि इसी साल अगस्त के महीने में केजरीवाल ने सुनीता से सगाई की और फिर नवंबर में इन दोनों ने शादी भी रचा ली। साल 1995 में अपनी ट्रेनिंग खत्म करने के बाद दोनों दिल्ली आ गए। जल्दी ही दोनों को एक बेटी हर्षिता भी हुई और साल 2001 में इनके घर पुल्कित का जन्म हुआ।