शुक्राणु की गुणवत्ता प्रजनन क्षमता को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों में से एक है। वीर्य की गुणवत्ता में कमी के पीछे की वजह हालांकि अभी तक स्पष्ट तो नहीं है लेकिन तमाम शोधों के निष्कर्ष के आधार पर ऐसा माना जाता है कि इसके लिए पर्यावरणीय या फिर पोषण संबंधी कारक जिम्मेदार हो सकते हैं। भारत में आजकल इंफर्टिलिटी के बहुत से मामले सामने आ रहे हैं।
पुरुषों में स्पर्म कंसंट्रेशन का कम होना और स्पर्म की गति में कमी इन्फर्टिलिटी की प्रमुख वजह होती है। मानव शरीर में किसी भी अन्य अंग की तरह, प्रजनन प्रणाली शरीर को मिले पोषक तत्वों और विटामिन पर निर्भर करती है। खाद्य पदार्थ किसी व्यक्ति के प्रजनन स्वास्थ्य को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं। पुरुषों की इन्फर्टिलिटी में उनके डाइट की अहम भूमिका होती है।
कई अध्ययनों में इस बात को प्रूव किया गया है कि बेहतर खान-पान से पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाकर उनकी फर्टिलिटी में सुधार लाया जा सकता है। बेहतर डाइट टेस्टोस्टेरोन के उत्पादन को बढ़ा सकता है, जिससे शुक्राणुओं की संख्या के साथ-साथ शुक्राणु की गतिशीलता और गुणवत्ता में बढ़ोतरी हो सकती है। तो आइए, हम आपको बताते हैं कि स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए आपकी डाइट किस तरह की होनी चाहिए।
विटामिन डी: विटामिन डी सूर्य की रोशनी से मिलता है और यह पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने में मदद करते हैं। विटामिन डी सेक्स हार्मोन प्रोजेस्ट्रोन और एस्ट्रोजन के स्तर को बढ़ाता है जिससे गर्भधारण की संभावना बढ़ती है। इसके अलावा अंडा, डेयरी उत्पाद, चिकन, मछलियां भी विटामिन डी के प्रमुख स्रोत हैं। ( यह भी पढ़ें- स्पर्म काउंट बढ़ाने में मददगार हैं बाबा रामदेव के ये 5 टिप्स, जानिए )
ओमेगा 3 फैटी एसिड: स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार सैल्मन (Salmon Fish) और अलसी के बीजों में पाया जाने वाला ओमेगा-3 प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में और गर्भपात के खतरे को कम करने में बहुत मददगार होता है। अगर आप अपनी प्रजनन क्षमता को बढ़ाना चाहते है तो आपको ओमेगा-3 से भरपूर फूड्स का इंतजाम जरूर करना चाहिए।
दूध से बने पदार्थ: दूध में सभी पोषक तत्वों का समावेश होता है। दूध से बने उत्पाद का सेवन करने से प्रजनन क्षमता बढ़ती है। इसलिए दूध, दही, बटर, पनीर को अपने डाइट चार्ट में शामिल कीजिए। यदि आपको दूध पीना पसंद नहीं तो आप बटर और पनीर का सेवन कर सकते हैं।
गाजर: हार्वर्ड युनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने शोध में पाया कि गाजर में पाने जाने वाला तत्व पुरुषों की प्रजन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। शोध के मुताबिक गाजर में केरोटीन नामक रसायन पाया जाता है जो शुक्राणुओं की संख्या को न सिर्फ बढ़ाता है बल्कि उनकी गुणवत्ता भी सुधारता है। इस शोध में यह भी कहा गया कि सभी नारंगी और पीले रंग की सब्जियों में यह गुण होता है।