Priyanka Gandhi and Robert Vadra love story: यूपीए चेयरमैन सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी की शादी रॉबर्ट वाट्रा से हुई है। इन दोनों की लव स्टोरी के भी खूब चर्चे रहे। एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका गांधी ने बताया कि जब मैं पहली बार रॉबर्ट से मिली तो उन्होंने मुझे काफी अलग ट्रीट किया था और यह बात मुझे बहुत पसंद आई थी। प्रियंका ने यह भी बताया था कि रॉबर्ट एक बेहद साफ दिलवाले इंसान हैं और उनकी सादगी उन्हें बहुत पसंद है। इसके अलावा प्रियंका को रॉबर्ट की एक और बात बेहद पसंद है कि वह हमेशा खुश रहते हैं।

एक मैगजीन के इंटरव्यू में रॉबर्ट ने अपने लव स्टोरी के बारे में बताया था। रॉबर्ट ने बताया था कि “हम पहली बार 13 साल की उम्र में मिले थे। तब हम दोनों दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल में पढ़ते थे। मुझे ऐसा लगा था कि वह मेरे में दिलचस्पी रखती हैं। हमे दोनों ने एक-दूसरे से काफी बात करना शुरू कर दिया था। लेकिन मैं नहीं चाहता था कि लोगों को इसकी जानकारी हो क्योंकि सब इस बात को गलत तरीके से लेते।”

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धीरे-धीरे दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता चला गया। देखते ही देखते दोनों की दोस्ती प्यार में बदलने लगी। एक इंटरव्यू में रॉबर्ट से पूछा गया था कि उन्होंने प्रियंका को कैसे प्रपोज किया था तो उन्होंने बताया “मैंने प्रियंका को घुटने पर बैठकर प्रपोज नहीं किया था बल्कि हम दोनों ने साथ बैठकर रिश्ते को आगे बढ़ाने की बात की थी।” कुछ इस प्रकार दोनों की लव स्टोरी की शुरूआत हुई थी।

इसके बाद दोनों ने अपने घरवालों को बताया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआत में रॉबर्ट के पिता रिश्ते के लिए नहीं माने थे। लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने रिश्ते को स्वीकार कर लिया था। 18 फरवरी 1997 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों की शादी सोनिया गांधी के आवास दस जनपथ से हुई थी। इनकी शादी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई। प्रियंका और रॉबर्ट के दो बच्चे भी हैं- मिराया और रेहान वाड्रा।

(और Lifestyle News पढ़ें)