किसी भी खुशी और त्योहार के मौके पर महिलाओं के हाथों पर मेहंदी के फूल बूटे नहीं सजें तो त्योहार फीका सा लगता है। हाथों पर सुर्ख मेहंदी का रंग खुशियों का इज़हार करता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल हरियाली तीज का त्योहार 31 जुलाई 2022 को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए फास्ट रखती हैं।
कुंवारी कन्याएं मां पार्वती की पूजा अर्चना करती हैं ताकि उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिले। त्योहार के मौके पर आप अपनी ड्रेस, साड़ी और जूलरी से लेकर मेहंदी डिजाइन्स तक अभी से ही डिजाइन करना शुरू कर दीजिए।
हिंदू धर्म में हरे रंग का खास महत्व है। सावन के महीने में हरे रंग का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस महीने में चारों ओर हरियाली ही हरियाली नजर आती है। बारिश की वजह से मौसम खुशनुमा होता है। हरियाली तीज के मौके पर महिलाएं हाथों में हरे रंग की चूड़िया पहनती हैं और हाथों पर मेहंदी लगाती हैं।
तीज के मौके पर लड़कियों के हाथों में सुर्ख मेहंदी बेहद सुहानी लगती है। वैसे तो भारत में लड़कियों के हाथों पर मेहंदी लगाने की पुरानी परंपरा है। भारत में सभी धर्मों के लोग मेहंदी लगाने की इस परंपरा को सदियों से निभाते आ रहे हैं। मेहंदी का इस्तेमाल हाथों पर डिजाइन बनाकर किया जाता है, साथ ही इसका इस्तेमाल बालों को कलर करने में भी किया जाता है।

मेहंदी के हेल्थ बेनेफिट्स:
मेहंदी सिर्फ हाथों को सजाती नहीं है बल्कि इसके हेल्थ बेनेफिट्स भी हैं। गर्मी में इसे हाथों और पैरों पर लगाने से शरीर की गर्मी कम होती है। त्योहार के मौके पर महिलाएं हाथों में मेहंदी को रचाकर अपनी खुशी का इज़हार करती है। आप भी इस तीज पर हाथों पर खूबसूरत मेहंदी लगाना चाहते हैं तो अभी से ही खूबसूरत डिजाइन सेलेक्ट करना शुरू कर दीजिए।



हम आपको कुछ खूबसूरत और ट्रेंडी डिजाइन दिखाते हैं जिन्हें देखकर आप बहुत आसानी से अपने हाथों पर मेहंदी लगा सकती हैं। मेहंदी का रंग त्योहार के दिन लाल सुर्ख रखना चाहती हैं तो इसके लिए जरूरी है कि आप त्योहार से एक से दो दिन पहले मेहंदी ला लें।