Lal Bahadur Shastri Jayanti 2025 Shubhkamna Sandesh: 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ-साथ भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती मनाई जाती है। उनकी शालीनता, सादगी, अनुशासन, अद्भुत कार्यक्षमता के लिए उन्हें आज भी बेहद सम्मान के साथ याद किया जाता है।

कद में छोटे लेकिन विशाल ह्दय और अथाह ज्ञान वाले शास्त्री आंतरिक शक्ति के भी धनी थे। सन् 1965 में जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान को युद्ध में हराया था तब वही देश के प्रधानमंत्री थे। उनका जय जवान, जय किसान का नारा लोगों के दिलों में आज जीवित है। ऐसे महान व्यक्ति की जयंती पर आप भी संदेश भेजकर लोगों को इस खास दिन की शुभकामना दे सकते हैं।

इन संदेशों के जरिए दें शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

कद था उनका छोटा, पर चरित्र था विशाल।
लाल बहादुर शास्त्री थे भारत माता के लाल।।
शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

लाल बहादुर के दृढ़ अनुशासन से, ‘पाक’ हिन्द से हारा था,
जय जवान जय किसान, यह इनका ही तो नारा था।
शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

आजादी की रक्षा सिर्फ हमारे देश के सैनिकों का काम नहीं है।
इसकी रक्षा के लिए पूरे देश को मजबूत होना पड़ेगा। यह पूरे देश का कर्त्तव्य है।
शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

महात्मा गांधी और विवेकानंद के विचारो के मतवाले थे,
लाल बहादुर शास्त्री वाकई में बहुत हिम्मतवाले थे।।
शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

लोगों को यह याद रखना चाहिए कि सच्चा स्वराज या लोकतंत्र
कभी भी असत्य व हिंसा के बल से प्राप्त नहीं हो सकता है।
शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

सरल उनका स्वभाव था,
पर उच्च थे उनके विचार,
हरित क्रांति का बीज बो कर,
दुश्मन पर किया मूक प्रहार।।
शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

जब स्वतंत्रता और अखंडता खतरे में हो, तो पूरी शक्ति से उस
चुनौती का मुकाबला करना ही एकमात्र कर्तव्य होता है।
शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

शत शत नमन है भारत के लाल को,
जिसने देशहित को अपना लक्ष्य बनाया,
जिनके अडिग-अटल निर्णयों से, देश उन्नति कर पाया।
शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!