गर्भावस्था का समय हर महिला के लिए बेहद खास होता है। प्रेग्नेंसी के शुरुआती दौर में महिलाओं में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं और इन्हीं बदलावों के चलते महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। बता दें कि शुरुआती दौर में महिलाओं को खराब खानपान व अनियमित जीवनशैली के चलते मूड स्विंग्स, भूख कम लगना व चिड़चिड़ा स्वभाव होना आदि समस्याओं का अधिक सामना करना पड़ता है।

इसलिए अपने सेहत के साथ-साथ महिलाओं को अपने खानपान का भी अच्छे से ख्याल रखना चाहिए। आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के सेवन के बारे में बताएंगे जिनके सेवन से महिलाओं को खासकर शुरुआती दौर में परहेज करना चाहिए।

गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में होने वाली परेशानियां (Problems that arise in early pregnancy)

  • हर समय थकान महसूस होना।
  • बार-बार उल्टी लगना।
  • ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या होना।
  • अधिक तेजी से वजन बढ़ना।
  • हाथों-पैरों में सूजन होना।

शुरुआती दिनों में इन चीजों से करें परहेज (Things to avoid in early days of pregnancy)

सीफूड के सेवन से बचें : हेल्थ एक्सपर्ट्स यदि आप नियमित रूप से सीफूड का सेवन करती हैं , तो गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में सीफूड का सेवन करना आपके लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है। दरअसल कुछ सीफूड में मरकरी यानी कि पारे की मात्रा भी पायी जाती है। जिसमें फिश व शैलफिश आदि शामिल हैं। इनके अधिक सेवन से पारा आपके रक्तप्रवाह में जमा हो सकता है और जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे के दिमाग का विकास भी रुक सकता है।

प्रोसेस्ड मीट का सेवन न करें : प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में महिलाओं को प्रोसेस्ड मीट के सेवन से परहेज करना चाहिए। क्योंकि प्रोसेस्ड मीट खाने से इंफेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए प्रेग्नेंसी में प्रोसेस्ड मीट खाने से आपको परहेज करना चाहिए।

कैफीन की अधिक मात्रा से परहेज करें : बता दें कि कैफीन का अधिक मात्रा में सेवन करने से महिलाओं में गर्भपात का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कैफीन के अधिक सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन मां और बच्चे दोनों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। वहीं बात अगर कैफीन किन चीजों में अधिक पायी जाती है तो उसमे चाय व कॉफी भी शामिल हैं।

कच्चे स्प्राउट्स का सेवन न करें : अक्सर गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में महिलाओं को कच्चे स्प्राउट्स का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि स्प्राउट्स में पाए जाने वाले बैक्टीरिया से जानलेवा संक्रमण व बच्चे का समय से पहले जन्म जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान स्प्राउट्स का सेवन करने से बचें।