सोमवार (13 अगस्त, 2018) को इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे के रूप में सेलिब्रेट किया जा रहा है। पहली बार साल 1976 में यह दिन मनाया गया था। दरअसल, दुनिया में ऐसे 10 प्रतिशत लोग ही जो बाएं हाथ का इस्तेमाल करते हैं, इन्हीं लोगों में कुछ ऐसी शख्सियत भी शामिल हैं जिन्होंने दुनिया में खूब नाम कमाया है और अपने हुनर के लिए जाने जाते हैं। यह दिन उन सभी को डेडिकेट किया जाता है और लेफ्ट हैंडर्स को सम्मान देने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। क्योंकि राइट हैंड का इस्तेमाल सही माना जाता है। लेफ्ट हैंडर्स को अकसर गलत नजरिए से देखा जाता है। अगर किसी राइटी माता-पिता का बच्चा लेफ्टी हो तो वे इसे आसानी से स्वीकार नहीं कर पाते और अपने बच्चे को जानबूझ कर दाएं हाथ से काम करने पर मजबूर करते हैं। लेकिन आज हम आपको लेफ्ट हैंडर्स से जुड़े कुछ मजेदार बातें बता रहे हैं, जिन्हें जानकर शायद आप भी मानेंगे कि वाकइ में लेफ्टी हैंडर्स यूनिक होते हैं।
1. राइट हैंडर्स के मुकाबले लेफ्ट हैंडर्स मल्टी टास्कर माने जाते हैं। स्पोर्ट्स में इनकी दक्षता होती है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जो खेलते तो दाएं हाथ से थे दरअसल एक लेफ्ट हैंडर हैं। इसके अलावा युवराज सिंह जो क्रिकेट के साथ, रोलर स्केटिंग और टेनिस खेलते हैं। रोलर स्केटिंग में तो उन्होंने अंडर-14 नेशनल चैंपियनशिप का खिताब भी अपने नाम किया था।
2. लेफ्ट हैंडर्स राइट हैंडर्स के मुकाबले अधिक प्रतिभाशाली और अच्छे लीडर माने जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अमेरिका अधिक्तर राष्ट्रपति लेफ्ट हैंडर्स रहे हैं। इनमें जेम्स ए गारफील्ड, रोनाल्ड रीगन, जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश, बिल क्लिंटन और बराक ओबामा शामिल हैं। इसके अलावा हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी लेफ्टी माना जाता है।
3. लेफ्ट हैंडर्स को स्पोर्ट्स के मामले में भी राइट हैंडर्स से अव्वल माना जाता है। लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल करने वाले लोग बॉक्सिंग, टेनिस जैसे खेलों में ज्यादा अच्छे होते हैं। सिंधू को हरा कर रियो ओलंपिक 2016 में गोल्ड मेडल जीतने वाले भी मरीन लेफ्टी हैं।
4. लेफ्ट हैंडेड लोगों का आईक्यू लेवल ज्यादा माना जाता है। न्यूयॉर्क की सेंट लॉरेंस यूनिवर्सिटी की एक स्टडी के मुताबिक राइट हैडर्स के मुकाबले लेफ्टी लोगों आईक्यू लेवल 140 से अधिक होता है।फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग से लेकर एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स और माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स लेफ्ट हैंडर्स हैं।
5. इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लेफ्ट हैंडर्स को नींद की कमी, मनोविज्ञान और नशे की समस्या कम होती है। लेफ्टी, राइटी शख्स की तुलना में स्ट्रोक जैसी समस्या से जल्दी उबरने की क्षमता रखते हैं।