मेंस्ट्रुअल साइकल महिलाओं में हर महीने होने वाला नेचुरल प्रोसेस है। मेंस्ट्रुअल साइकिल का समय हर महिला के लिए अलग होता है, लेकिन आमतौर पर यह साइकल 24 से 28 दिनों के आसपास होता है। पीरियड के आने से पहले और आने के बाद महिलाओं की बॉडी में कई तरह के बदलाव आते हैं। पीरियड आने से कुछ दिन पहले से ही महिलाओं की बॉडी में कुछ बदलाव और परेशानियां होने लगती है। इस दौरान महिलाएं ब्रेस्ट पेन से भी परेशान रहती है।
पीरियड के आने से पहले गले में खराश और ब्रेस्ट पेन, आने वाले पीरियड का संकेत देते हैं। पीरियड से पहले ब्रेस्ट पेन का सबसे बड़ा कारण हार्मोन में बदलाव है। हार्मोन में उतार-चढ़ाव से ब्रेस्ट में दर्द हो सकता है। आप भी पीरियड से पहले ब्रेस्ट पेन से परेशान रहती हैं तो कुछ उपायों को अपनाकर आप इस परेशानी का इलाज कर सकती हैं।
पीरियड से पहले ब्रेस्ट में पेन क्यों होता है?
अमेरिकन एकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियन (AAFP) के अनुसार पीरियड के कारण होने वाले हार्मोन में बदलाव की वजह से ब्रेस्ट में दर्द होना आम बात है। पीरियड से पहले हार्मोन एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर में कमी होने से ब्रेस्ट में दर्द हो सकता है। इन परिवर्तनों से लिम्फ नोड में सूजन भी हो सकती है, जो ब्रेस्ट पेन को बढ़ा सकती है।
ब्रेस्ट पेन और प्रोलैक्टिन हार्मोन के बीच संबंध भी हो सकता है। यह हार्मोन बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं के ब्रेस्ट में दूध को बढ़ाने में मदद करता है। यह महिलाओं के शरीर में मौजूद होता है जो ब्रेस्ट पर असर डालता है। पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट में दर्द के पीछे फैटी एसिड जिम्मेदार हो सकते हैं।
ब्रेस्ट पेन की वजह से एक या दोनों बेस्ट में पेन हो सकता है। कभी-कभी यह दर्द तेज भी हो सकता है और ब्रेस्ट में सूजन भी आ सकती है। यह दर्द निप्पल में ज्यादा हो सकता है। लाइफस्टाइल में बदलाव करके और कुछ घरेलू उपचार करके ब्रेस्ट पेन का उपचार किया जा सकता है।
ब्रेस्ट पेन से बचाव करने के उपाय:
- ब्रेस्ट पेन से बचाव के लिए एक साइज बड़ी ब्रा पहनें। कोशिक करें कि कप साइज ब्रा ही पहनें।
- रात में सपोर्टिव ब्रा पहने या बिना ब्रा के रहें बेहतर रहेगा।
- डाइट में कॉफी, सोडा और चाय का सीमित सेवन करें। डाइट में कैफीन की मात्रा बढ़ाने से परेशानी बढ़ सकती है।
- खाने में नमक का कम सेवन करें।
- ब्रेस्ट पेन को दूर करने के लिए आप आइस पैक या हीटिंग पैड का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- विटामिन ई, विटामिन बी -6 जैसे सप्लीमेंट लेने से ब्रेस्ट पेन को कम करने में मदद मिल सकती है।
- ब्रेस्ट पेन को दूर करने के लिए आप पेन किलर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- दर्द को दूर करने में एक्सरसाइज भी बेहद फायदेमंद है।