बर्थ कंट्रोल पिल्स अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने का सबसे आसान तरीका है जिसका इस्तेमाल अक्सर महिलाएं करती हैं। बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन अक्सर महिलाएं शादी के बाद कुछ समय एंजॉय करने के लिए करती हैं। कई बार महिलाएं बर्थ कंट्रोल पिल्क का सेवन एक बच्चे के बाद दूसरे बच्चे में गेप रखने के लिए भी करती है। बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन करने से बॉडी में ऑव्यूलेशन बंद हो जाता है। ऑव्यूलेशन ही महिलाओं में एग्स बनने के लिए जिम्मेदार है। बर्थ कंट्रोल पिल्स का इस्तेमाल करने से प्रेग्नेंट होने का रिस्क नहीं होता।
बर्थ कंट्रोल पिल्स प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए हार्मोन बेस्ड तरीका है। वैसे तो ये तरीका सेफ माना जाता है लेकिन अगर इन गोलियों का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जाए तो इसके कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। आप भी बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन करती हैं तो जान लीजिए उससे होने वाले साइड इफेक्ट।
उल्टी, मिचली आना: उजाला सिग्नस हेल्थ केयर सर्विस के मुताबिक कुछ महिलाएं अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए लगातार कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स का सेवन करती है। इस पिल्स के सेवन से महिलाओं को उल्टी आने और मिचली की शिकायत हो सकती है। इसलिए महिलाएं बिना डॉक्टर की सलाह के इन गोलियों का सेवन नहीं करें।
आंखों की रोशनी कम होना: जो महिलाएं कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स का लगातार सेवन करती हैं, उन्हें आंखों से संबंधित कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इन महिलाओं की आंखें ड्राई हो जाती है और आंखों से पानी आने लगता है। इन महिलाओं की आंखें अक्सर लाल सुर्ख रहती है और आंखों की रोशनी कम होने लगती है।
ब्रेस्ट में दर्द या सूजन होना: कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स अनचाहे गर्भ से निजात दिलाता है लेकिन इसकी वजह से ब्रेस्ट में पेन की शिकायत हो सकती है।
ड्रिप्रेशन हो सकता है: कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स का लम्बे समय तक सेवन करने से डिप्रेशन हो सकता है। महिलाओं की बॉडी में एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरॉन हार्मोन के बिगड़ने से मूड में काफी बदलाव आता है। लगातार मूड का खराब होना डिप्रेशन का रूप ले लेता है।
वजन का बढ़ना: क्लीनिकल स्टडीज में ये बात सामने आई है कि कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स का सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ता है। अगर 6 से 12 महीने तक सिर्फ प्रोजेस्टिन वाले पिल्स का सेवन किया जाए तो 2 किलो तक वजन बढ़ सकता है।