कुछ महिलाओं का पीरियड साइकल बदलता रहता है, कभी पीरियड्स (periods)देर से आता है तो कभी जल्दी आ जाता है। महिलाओं का ये बदलता पीरियड साइकल ही अनियामित पीरियड है। आमतौर पर पीरियड साइकल (menstrual cycle)28 दिनों तक रहता है लेकिन 24-35 दिनों के बीच भी हो सकता है।
महिलाओं में अनियामित पीरियड के कई कारण हैं जैसे तनाव, हॉर्मोन में बदलाव, थायरॉइड डिसऑर्डर, गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन,अचानक वजन का बढ़ना या घटना, डाइट में पोषक तत्वों की कमी होना,अधिक एक्सरसाइज़ करना, यूटेरस में दर्द, हाथ पैरों में दर्द और ब्रेस्ट पेन की वजह से भी कई बार पीरियड अनियामित हो सकता है।
आप भी अनियामित पीरियड से परेशान रहती हैं तो उसे नियामित करने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खों को अपनाएं। आयुर्वेदिक नुस्खों से बॉडी पर उसके कोई साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिलते। आइए जानते हैं कि कैसे अनियामित पीरियड का आयुर्वेदिक तरीके से उपचार करें।
दालचीनी का करें सेवन: दालचीनी किचन में मौजूद ऐसा मसाला है जो औषधीय गुणों से भरपूर है। यह अनियामि पीरियड्स को रेगुलर करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से पीरियड के दौरान होने वाले दर्द से राहत मिलती है। इसमें मौजूद हाइड्रोऑक्सी क्लोन पीरियडस के दौरान इंसुलिन के स्तर को बनाए रखता है। दालचीनी का इस्तेमाल आप दूध में डालकर कर सकते हैं।
सोंठ का करें सेवन: सोंठ भी एक गर्म मसाला है जिसे सूखी हुई अदरक कहते हैं। गर्म तासीर की सोंठ पीरियड को नियामित करने में बेहद असरदार मसाला है। इसका सेवन करने से पीरियड्स फ्लो ठीक रहता है और इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग रहती है। सोंठ का सेवन आप चाय या दूध के साथ कर सकते हैं।
कच्चा पपीताः अनियामित पीरियड को रेगुलर करने में कच्चा पपीता बेहद असरदार होता है। कच्चा पपीता में आयरन, कैरेटिन, कैल्शियम, विटामिन ए और विटामिन सी मौजूद होता है जो मांसपेशियों को हेल्दी रखता है और पीरियड के दौरान होने वाली समस्याओं से निजात दिलाता है।
गुड़हल का करें सेवन:औषधीय गुणों से भरपूर गुड़हल के फूल का सेवन पीरियड को नियामित करने के लिए बेस्ट उपचार है। गुड़हल के दो फूलों को घी में भूनकर रोजाना गर्म दूध के साथ सेवन करें आपको अनियामित पीरियड से निजात मिलेगी।
तिल का तेल: अनियमित मासिक धर्म की समस्या को दूर करने के लिए आप तिल का तेल इस्तेमाल करें। तिल का तेल आयुर्वेदिक दवाइयों में से एक है। कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि यह तेल अनियामित पीरियड्स से निजात दिलाने में असरदार है।