Kitchen Tips And Tricks: गर्मी और बरसात के मौसम में अक्सर खाने की चीजें जैसे मैदा, बैसन, सूजी और आटा खराब हा जाते हैं। बारिश के मौसम में तो इन चीजों में छोटे-छोटे सफेद कीड़े भी दिखाई देने लगते हैं। कभी-कभी तो बिना बारिश के ही आटे और बेसन में कीड़े नजर आने लगते हैं। ऐसे में जब आपका पकौड़े खाने का मन करता है तो कीड़े देखकर आप अपना मन मसोस कर रह जाते हैं। बेसन, सूजी, मैदा और आटे में अगर कीड़े लगने की वजह से आप परेशान हैं, तो इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल करके ऐसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
-नीम के पत्ते और तेज पत्ता: बारिश के मौसम में अगर सूजी, मैदा और बेसन में कीड़े लग जाते हैं तो आप इनमें तेज पत्ते या फिर नीम के पत्तों को कंटेनर में डालकर रख सकते हैं। नीम के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो इन चीजों को कीड़े लगने से बचाते हैं।
-पुदीने के पत्ते: सूजी, मैदा, बेसन और आटे में कीड़े लगने से बचाने के लिए आप कंटेनर में सूखे पुदीने के पत्ते भी डाल सकते हैं। पुदीने की खुशबू से इन चीजों में कीड़े नहीं लगते। भिंडी, अरबी या बाकी सब्जियां काटने से होने लगती है हाथों में खुजली तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
-एयर टाइट कंटेनर: बरसात के मौसम में मैदा, बेसन, सूजी और आटे को कीड़े से बचाने के लिए उन्हें कांच, मेटल या फिर मोटे प्लास्टिक के एयर टाइट कंटेनर में डालकर रखें। इससे उनमें नमी नहीं होती और कीड़े नहीं लगते।
-फ्रीज में रखे: अगर सूजी, मैदा और बेसन को आप लंबे समय तक रखना स्टोर करके रखना चाहते हैं तो इन्हें फ्रिज में स्टोर कर लें। इन चीजों को फ्रीज में रखने से ये खराब नहीं होतीं। साथ ही इनमें कीड़े भी नहीं लगते।
-भूनकर करें स्टोर: सूजी और बेसन जैसी चीजों को भूनकर स्टोर करने से इनमें कीड़े नहीं लगते। आप इन्हें हल्का-सा भूनकर डब्बे में स्टोर कर सकते हैं। काफी समय तक के लिए ये चीजें सुरक्षित हो जाती हैं।