Kargil Vijay Diwas 2024 Date in India, Kargil Vijay Diwas Kyu Manaya Jata Hai: हर साल 26 जुलाई के दिन को कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas 2024) के रूप में मनाया जाता है। आज इस दिन के 25 साल पूरे हो गए हैं। सन् 1999 में इसी दिन भारत और पाकिस्तान के बीच लगभग 60 दिनों तक चले युद्ध का अंत हुआ था। ये वो दिन है जब भारत के वीर सपूतों ने जम्मू-कश्मीर के कारगिल की चोटियों से पाकिस्तानी सेना को खदेड़कर बाहर निकाला था और ‘ऑपरेशन विजय’ को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था।
Kargil Vijay Diwas 2024 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Shayari: Download and Send
भारत के वीर सपूतों की वो गौरवपूर्ण जीत और अपने देश के लिए जवानों की शहादत इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई। तभी से हर साल 26 जुलाई के दिन को कारगिल विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। आइए प्वाइंट्रस में जानते हैं कारगिल युद्ध की वीरता भरी वो कहानी-
- 1. भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी था, इसी संघर्ष के चलते भारत और पाक के बीच कई युद्ध हुए। खासकर कश्मीर को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद जारी रहा।
2. इस विवाद को शांत करने के लिए फरवरी 1999 में शांतिपूर्ण समाधान का वादा करते हुए हस्ताक्षर किए गए और कश्मीर भारत के हिस्से में ही रहा। हालांकि, इसके बाद भी भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तानी घुसपैठ होती रही।
3. 3 मई 1999 को सेना को जानकारी मिली की कुछ लोग कारगिल में हरकत कर रहे हैं। ये जानकारी ताशी नामग्याल नामक एक स्थानीय चरवाहे ने सेना को दी थी। दरअसल, ताशी कारगिल के बाल्टिक सेक्टर में अपने नए याक को खोज रहा था, तभी उसे वहां संदिग्ध पाक सैनिक नजर आए।
4. इसके बाद 5 मई के दिन भारतीय सेना गश्त पर निकली। इन दौरान सेना के पांच जवानों को बंधक बनाकर यातनाएं देकर मार दिया गया।
5. इसके बाद 8 मई 1999 के दिन पाकिस्तानी सैनिकों और कश्मीरी आतंकियों को कारगिल की चोटी पर देखा गया था, जिसके बाद भारत और पाक के बीच कारगिल युद्ध शुद्ध हुआ। बता दें कि इस युद्ध में 2 लाख भारतीय सैनिकों ने हिस्सा लिया था और ये युद्ध 60 दिनों तक चला था।
6. 9 जून को भारतीय सेना ने बाल्टिक क्षेत्र की 2 चौकियों पर कब्जा किया, 13 जून को द्रास सेक्टर में तोलोलिंग पर परचम लहराया और इसके बाद 29 जून को भारतीय सेना ने दो और अहम चौकियों प्वाइंट 5060 और प्वाइंट 5100 पर कब्जा जमाया।
7. 2 जुलाई के दिन कारगिल में तिहरा हमला बोला गया, जिसके जवाब में 4 जलाई को भारतीय सेना ने टाइगर हिल पर कब्जा जमाया, 5 जुलाई के दिन द्रास पर कब्जा किया, 7 जुलाई के दिन जुबार चोटी पर परचम लहराया और 11 जुलाई के दिन बटालिक की प्रमुख चोटियों पर भी भारत का तिरंगा एक बार फिर लहराने लगा था।
8. इसके बाद 14 जुलाई 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कारगिल को घुसपैठियों से मुक्त कराने के लिए चले ऑपरेशन विजय की सफलता की घोषणा कर दी थी।
9. आखिरकार 26 जुलाई 1999 के दिन आधिकारिक रूप से कारगिल युद्ध समाप्त हुआ और भारत की जीत विजयगाथा हर ओर गाई गई।
10. हालांकि, कारगिल युद्ध में 527 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे, जिनमें से एक कैप्टन विक्रम बत्रा भी हैं।