अभिनेत्री कंगना रनौत ने बताया है कि अपनी फिल्म ‘थलाइवी’ के लिए उन्होंने 20 किलो वजन बढ़ाया था। बाद में ‘धाकड़’ के लिए इतना ही वजन कम करना पड़ा। इस क्रम में उनके शरीर पर स्थाई निशान (स्ट्रेच मार्क्स) पड़ गए। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिये पूरा अनुभव साझा किया है। वे लिखती हैं कि पहले थलाइवी के लिए 20 किलो वजन बढ़ाना पड़ा और फिर अपनी आगामी फिल्म धाकड़ के लिए 20 किलो वजन कम करना पड़ गया, और ये सब 6 महीने के अंतराल पर हुआ। महज 6 महीने में ऐसा करने की वजह से अब त्वचा पर खिंचाव के स्थाई निशान पड़ गए हैं। कंगना लिखती हैं कि, ‘कला की एक एक कीमत होती है और कई बार तो कलाकार ही कीमत होता है…।

आपको बता दें कि शरीर का वजन बढ़ने या घटने के क्रम में त्वचा फटती (स्ट्रेच) होती है। इसी के चलते स्ट्रेच मार्क्स पड़ जाते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान स्ट्रेच मार्क्स आम हैं। तमाम घरेलू उपायों के जरिए आप स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से निजात पा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर कॉफी से बने पेस्ट को आजमा सकते हैं। इसे लगभग पांच मिनट तक निशान वाले स्थान पर स्क्रब करें, फिर गर्म पानी से साफ कर लें।

ऐसे हटाएं स्ट्रेच मार्क्स:

-अरंडी का तेल (कैस्टर ऑयल) स्ट्रेच मार्क्स को हटाने में मददगार माना जाता है। अरंडी के तेल को थोड़ा गर्म करें और सोने से पहले स्ट्रेच मार्क्स पर लगभग 20 मिनट तक इससे मालिश करें।
– स्ट्रेच मार्क्स से निजात दिलाने में एलोवेरा भी काफी मददगार माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं। एलोवेरा जेल को स्ट्रेच मार्क्स पर लगा लें और कुछ मिनट बाद उसे पानी से धो लें।


– आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के मुताबिक नींबू का रस और शहद भी स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाने में काफी कारगर है। इन तीनों चीज को एक बाउल में मिला लें और पेस्ट जैसा तैयार कर लें। निशान वाली जगह पर इस से मालिश करें।
-नारियल और बादाम का तेल भी स्ट्रेच मार्क से निजात दिलाने में कारगर माना गया है। यह डेड स्किन सेल्स को भी ठीक करता है। इसके अलावा आलू का पेस्ट भी स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाने में कारगर माना गया