बढ़ता वजन आज के समय में अधिकतर लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इसके चलते लोग अधिक तेजी से हार्ट संबंधी रोग, हाई बीपी, डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। वहीं, मोटापा जितनी तेजी से बढ़ता है, इसे कम करना उतना ही मुश्किल माना जाता है। इसी कड़ी में वेट लॉस के लिए अधिकतर लोग डाइटिंग का रास्ता चुन लेते हैं, तो वहीं कई खाना तक स्किप करने लगते हैं। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स मोटापे को कंट्रोल करने के लिए डाइटिंग नहीं बल्कि खानपान में सही चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं। यहां हम आपको ऐसी ही एक खास चीज के बारे में बता रहे हैं।
अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो ये लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बता रहे हैं, जिसका सेवन तेजी से वेट लॉस करने में आपकी मदद कर सकता है।
जिद्दी चर्बी को पिघला देंगे ये बीज
बता दें कि हम यहां कटहल के बीज की बात कर रहे हैं। कटहल खाने से आपकी सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। हालांकि, बेहद कम लोग जानते होंगे कि इस सब्जी के बीज भी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं। खासकर तेजी से वेट लॉस करने में ये आपकी मदद कर सकते हैं।
कैसे करते हैं असर?
दरअसल, कटहल के बीज कई पोषक तत्वों से भरपूर हैं। इन बीजों में विटामिन और मिनरल्स सहित कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीकार्सोजेनिक गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा कटहल के बीजों में फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपको लंबे समय तक पेट भरे होने का अहसास दिलाता है। साथ ही आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगने देता है। इसके अलावा फाइबर रिच फूड मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में भी मदद करते हैं। इसमें फैट नहीं होता है, साथ ही कैलोरी की मात्रा भी बेहद कम होती है, ऐसे में ये तेजी से वजन को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
और भी हैं कई फायदे
वेट लॉस से अलग कटहल के बीज के सेहत पर और भी कई फायदे हैं। जैसे-
- इन बीजों में आयरन की भरपूर मात्रा होती है, ऐसे में ये हमारे शरीर में हिमोग्लोबिन के उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।
- कटहल के बीजों का सेवन करने से रेड ब्लड सेल के निर्माण में भी मदद मिलती है, ऐसे में ये एनीमिया की समस्या में फायदेमंद हैं।
- ये आपके स्किन और बालों को हेल्दी बनाए रखने में भी असरदार हैं।
- इन सब के अलावा कटहल के बीजों का सेवन आंखों की रोशनी को बढ़ाने में भी मददगार साबित हो सकता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।