Isha Ambani House Gulita: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की इकलौती बेटी ईशा की साल 2018 में आनंद पीरामल से शादी हुई थी। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी जहां अपने पूरे परिवार के साथ दुनिया के सबसे महंगे बंगलों में शुमार एंटीलिया में रहते हैं। वहीं, उनकी बेटी ईशा अंबानी शादी के बाद अपने घर ‘गुलीता’ (Gulita) में रहती हैं, जिसे भेंटस्वरूप उनके सास-ससुर ने दिया था। मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित इस आलीशान बंगले में ईशा दिसंबर 2018 में शादी के बाद शिफ्ट हुई थीं। आइए जानते हैं विस्तार से…

समुद्र किनारे है गुलीता…: 2018 में शादी के बाद आनंद पीरामल के माता-पिता अजय और स्वाति पीरामल ने बहू ईशा को गुलीता गिफ्ट में दिया था। ईशा अंबानी का ये घर सी फेसिंग है, यानी यहां से आप समुद्र का नजारा ले सकते हैं। इस घर से अरेबियन सी साफ दिखता है। गुलीता करीब 50 हजार स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है। साल 2012 में पीरामल ग्रुप ने इस 5 मंजिले बंगले को 450 करोड़ में खरीदा था।

पहले इनका था मालिकाना हक: आपको बता दें कि पीरामल फैमिली फार्मा बिजनेस में है। साथ ही रियल स्टेट में भी दिलचस्पी है। ईशा अंबानी को जो बंगला गिफ्ट किया है, पहले उसपर हिंदुस्तान यूनिलीवर का मालिकाना हक था। साल 2012 में पीरामल कंपनी ने इस प्रॉपर्टी को खरीद लिया था।

खरीदने के बाद कराए तमाम बदलाव: पीरामल की तरफ से इस बंगले को खरीदने के बाद इसमें तमाम बदलाव किये गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार लंदन बेस्ड इंजीनियरिंग फर्म ने इस घर को री-डिजाईन किया है। जबकि इंजीनियरिंग से जुड़ा काम एकारस्ले ओकालेगन ने  किया है। घर में स्टील ‘पाम ट्री’ स्ट्रक्चर बनाए गए हैं जिसमें 3डी मॉडलिंग टूल का इस्तेमाल किया गया। बंगले में कांच का काम किया गया है जो इसकी खूबसूरती को बढ़ाता है।

ये हैं और खासियत: रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घर में तीन बेसमेंट और 5 फ्लोर हैं जिसमें दूसरे और तीसरे माले पर  पार्किंग और सर्विस फैसिलिटीज हैं। वहीं, गुलीता के पहले बेसमेंट में लॉन, झरना और दोगुनी ऊंचाई के मल्टीपर्पज कमरे हैं। ग्राउंड फ्लोर पर लॉबी है जिसमें ट्रिपल हाईट के मल्टीपर्पज रूम्स और सर्कुलर स्ट्डीज हैं। जबकि ऊपर की मंजिलों में लिविंग रूम, मंदिर और डाइनिंग हॉल है।

यह भी पढ़ें: इन लग्जिरियस सुख-सुविधाओं से लैस है मुकेश अंबानी का घर ‘एंटीलिया’, जानें खासियत