पपीता एक ऐसा फल है जो लगभग पूरे साल पाया जाता है। अक्सर लोग सुबह सवेरे नाश्ते में पपीता का सेवन करते हैं। पपीता का सीमित सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन कुछ लोग पपीता को इतना ज्यादा फायदेमंद समझते हैं कि सुबह के नाश्ते से लेकर रात तक किसी न किसी तरह पपीता खाते रहते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि पपीता सेहत के लिए फायदेमंद है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक पपीते में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन B9, पोटेशियम और मैग्नीशियम भरपूर पाया जाता है जो सेहत के लिए फायदेमंद है।

पपीते में पपेन नाम का एक एंजाइम मौजूद होता है जो प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है। ये हेल्दी-एंटीऑक्सीडेंट का बेहतरीन स्रोत है जिसे हम कैरोटेनॉइड्स के नाम से जानते हैं। पपीता का सेवन दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। माना जाता है कि इसका सेवन पाचन को दुरुस्त करता है।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट नित्यानंदम श्री ने बताया कि कुछ लोगों का मानना है कि पपीता एसिडिटी को कम करता है। एक्सपर्ट के मुताबिक एसिडिटी को दूर करने के लिए अक्सर लोग पपीता रोज़ खाते हैं लेकिन आप जानते हैं कि पपीता आपके पाचन को सुधारने के बजाए आपका पाचन बिगाड़ देता है। इसका लगातार सेवन आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि पपीता का सेवन सेहत के लिए कैसे नुकसानदायक है। किन बीमारियों में पपीता सेहत को बिगाड़ सकता है।

आयुर्वेद के मुताबिक रोज़ाना पपीता का सेवन आपके पेट की आग को कमजोर कर देता है। पपीता का सेवन आपका पाचन बिगाड़ सकता है। एक ही फ्रूट का सेवन रोजाना आपको बीमार बना सकता है। हफ्ते में एक दो बार पपीता का सेवन सेहत के लिए ठीक है। रोजाना पपीता आपको कुछ भी खाने को पचने नहीं देगा।

रोजाना पपीता डायरिया का शिकार बना सकता है:

कुछ लोग पाचन दुरुस्त करने के लिए रोजाना पपीता खाते हैं। आप जानते हैं कि रोजाना पपीता का सेवन आपको डायरियां की बीमारी कर सकता है। आप पपीता का सेवन पाचन को ठीक करने के लिए करते हैं तो रोज नहीं खाएं ये डायरिया का कारण बन सकता है।

प्रेग्नेंसी में पपीता ज़हर है:

प्रेग्नेंट महिलाएं भूलकर भी पपीता का सेवन नहीं करें। पपीता गर्भपात का कारण बन सकता है। कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि प्रेग्नेंसी के दौरान अगर मां पपीता खाती है तो उसके गर्भपात होने के चांस बढ़ने लगते हैं।

एलर्जी का कारण बनता है पपीता:

पपीता का रोज़ाना सेवन एलर्जी का कारण बन सकता है। इसका ज्यादा सेवन करने से सूजन,सिर दर्द, स्किन में खुजली हो सकती है। पपीते के ऊपरी हिस्से में लेटकस नाम का सूखा पदार्थ पाया जाता है जो एलर्जी को बढ़ा सकता है। जिन लोगों को पहले से एलर्जी है वो पपीता का सेवन करने से परहेज करें।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।