प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को सावधान रहना होगा कि शरीर के लिए क्या सही है और क्या नहीं। पहली तिमाही से तीसरी तिमाही तक अपने डाइट के बारे में सचेत रहना बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान चना खाना बेहद फायदेमंद होता है। चना में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, फोलेट और विटामिन्स होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए आयरन भी जरूरी होता है। ऐसे में चना खाना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी के दौरान चना क्यों फायदेमंद होता है-

एनर्जी प्रदान करता है: प्रेग्नेंसी के दौरान चना खाने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है। इसमें मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम शरीर को सक्रिय रखने में मदद करता है। साथ ही प्रेग्नेंसी के दौरान चना खाने से महिलाओं से ताजगी भी महसूस होती है जिसके कारण शरीर रिलैक्स भी रहता है, जिसकी जरूरत प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को बहुत रहती है।

कब्ज से राहत: प्रेग्नेंसी के दौरान चना खाने से कब्ज से राहत मिलती है। साथ ही पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी राहत मिलती है। इतना ही नहीं यदि आप सुबह नाश्ते में चना का सेवन करती हैं तो पाचन शक्ति भी बेहतर होती है और उसे पचाना भी आसान हो जाता है।

दर्द से राहत: प्रग्नेंसी के दौरान अक्सर महिलाओं को शरीर में दर्द की शिकायत रहती है। ऐसे में चना में मौजूद कैल्शियम शरीर की हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है। इससे शरीर में होने वाली ऐंठन और दर्द से राहत मिलती है। साथ ही हड्डियों और मांसपेशियों को रिलैक्स भी मिलता है। इसके अलावा पेट में होने वाली दर्द से भी राहत मिलती है।

इम्युनिटी मजबूत होता है: प्रेग्नेंसी के दौरान इम्युनिटी का मजूत होना बेहद जरूरी होता है, वरना इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। इम्युनिटी कमजोर होने से शरीर बैक्टीरिया और किटाणुओं से नहीं लड़ पाता है जिसके कारण कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए रोजाना चना खाएं। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद करता है।