वीकेंड पर नाश्ते में कुछ अच्छा और टेस्टी खाने के लिए मिल जाए, तो छुट्टी का मजा दोगुना हो जाता है। अब, अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। यहां हम आपके लिए नाश्ते की एक बेहद टेस्टी रेस्पी लेकर आए हैं। अधिक कमाल की बात यह है कि इसे बनाने में आपको बहुत कम मेहनत और समय की जरूरत होगी।

आज के नाश्ते में आप इंस्टेंट वेजिटेबल डोसा बनाकर खा सकते हैं। इसके लिए शेफ संजीव कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेहद आसान रेसिपी शेयर की है। आइए जानते हैं वेजिटेबल डोसा बनाने के लिए आपको किन-किन चीजों की जरूरत होगी। साथ ही जानेंगे इसे बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका-

चाहिए होंगी ये चीजें-

  • 1 मीडियम साइज की गाजर, छिली और मोटे तौर पर कटी हुई
  • 1 मीडियम साइज की प्याज, मोटी कटी हुई
  • 1 टमाटर, मोटा कटा हुआ
  • 1 कप सूजी
  • 1 कप ओट्स
  • ¾ कप दही
  • 2 हरी मिर्च
  • ½ छोटा चम्मच जीरा
  • 2 बड़े चम्मच कटा हुआ ताजा हरा धनिया
  • नमक स्वाद अनुसार और
  • पकाने के लिए तेल या घी

कैसे बनाएं इंस्टेंट वेजिटेबल डोसा?

  • इसके लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर जार में सूजी, ओट्स, दही और हरी मिर्च लें, ½ कप पानी डालें और बारीक पीस लें।
  • अब, इसी ब्लेंडर में तैयार पेस्ट के साथ प्याज, गाजर, टमाटर, जीरा, आधा हरा धनियां डालकर फिर से पीस लें।
  • तैयार मिश्रण को एक बाउल में डालें, बचा हुआ हरा धनिया, नमक डालें और अच्छी तरह मिला लें।
  • अब, एक नॉनस्टिक तवा गरम करें और इसपर एक करछुल घोल को समान रूप से फैलाएं।
  • तवे पर थोड़ा तेल या घी डालकर डोसे को दोनों ओर से अच्छी तरह सेक लें।
  • इतना करते ही आपका इंस्टेंट वेजिटेबल डोसा बनकर तैयार हो जाएगा। आप इसे नारियल की चटनी के साथ गरमागरम खा सकते हैं।

उम्मीद है ये रेसिपी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- ब्राउन या सफेद, कौन से अंडे में होता है ज्यादा प्रोटीन? जानें वेट लॉस के लिए क्या खाएं