Wedding Food Menu: शादी के लिए अधिकतर लोग आउटफिट और लोकेशन पर ही अधिक ध्यान देते हैं, लेकिन इससे भी अधिक जरूरी शादी में आए मेहमानों को खाना खिलाना होता है। शादी के लिए मेहमानों को खिलाने के लिए अगर आप भी इस बात को लेकर परेशान है कि डिनर में क्या बनाया जाए और क्या नहीं तो हम आके लिए बेस्ट डिनर आइडिया को लेकर आए हैं। आप इसकी मदद से अपनी शादी को यादगार बना सकते हैं।

शादी के लिए डिनर मेन्यू में क्या रखें?

कहा जाता है कि शादी तभी बेहतर होती है और उसको लोग लंबे समय तक याद रखते हैं, जब उसमें खाना बेहतर होता है। खाना खराब बनता है तो इस पर किए गए मेहनत बर्बाद हो जाता है और मेहमानों की सेवा भी सही से नहीं हो पाती है।

नॉनवेज डिनर मेन्यू: Non Veg Dinner Menu

आप शादी के लिए बनने वाले डिनर में चिकन का कोरमा, बिरयानी,ग्रिल्ड चिकन, बटर चिकन, चिकन टिक्का, ग्रिल्ड फिश, फिश करी, मटन बिरयानी इत्यादि पर विचार कर सकते हैं। आप इसके साथ बटर नान, गुलाब जामुन, पुलाव, जीरा राइस को भी रख सकते हैं। यह नॉनवेज खाने वाले मेहमानों के लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

वेज डिनर मेन्यूः Veg Dinner Menu

वेज खाने वाले लोगों के पास डिनर में काफी ऑप्शन होता है। आप शादी में वेज के तौर पर दम आलू की सब्जी, मिक्स वेज,  पालक पनीर, मटर पनीर,भिंडी मसाला, आलू गोभी, बैंगन भर्ता, दाल तड़का, कढ़ी पकोड़ा आदि को शामिल कर सकते हैं। इसके साथ आप पुलाव, जीरा राइस या फिर फ्राइड राइस को रख सकते हैं। वहीं, आप हरा सलाद, फ्रूट सलाद को भी रख सकते हैं।

कुछ मीठा हो जाए

वहीं, देश में खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाने का भी चलन है। आप इसमें गुलाब जामुन, रसमलाई, फ्रूट कस्टर्ड या फिर हलवा को रख सकते है। इसके साथ आप  ट्रेडिशनल माउथ फ्रेशनर यानी पान को भी रख सकते हैं। खाना खाने के बाद पान का एक अपना अलग ही स्वाद है। आप इसमें अपने मेहमानों को मीठा पाना खिला सकते हैं।