Independence Day 2025: भारत में 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस बार 15 अगस्त शुक्रवार को पड़ रहा है। इसके बाद वीकेंड है। ऐसे में लोगों को लॉन्ग वीकेंड मिलेगा। आप इस सुनहरे अवसर का फायदा उठाते हुए दिल्ली से नजदीक 5 बेहतरीन जगहों पर परिवार या दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। अगर आप भी लॉन्ग वीकेंड में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस Independence Day 2025 Weekend Travel Guide से आप आइडिया ले सकते हैं।
दिल्ली के पास घूमने की बेस्ट जगह | Delhi ke paas ghumne ki jagah
मथुरा-वृंदावन
दिल्ली से करीब 200 किमी दूर मथुरा-वृंदावन का धार्मिक महत्व बहुत ज्यादा है। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली पर रोजानों बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। 16 अगस्त को जन्माष्टमी का शुभ दिन भी है। ऐसे में आप यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि जन्माष्टमी की वजह से इन दिनों आपको मथुरा-वृंदावन में बहुद ज्यादा भीड़ मिलेगी। तो ऐसे में बच्चों या बुजुर्गों को यहां लेकर जाने से बचें।
आगरा
दिल्ली से नजदीक आगरा में भी आप लॉन्ग वीकेंड पर घूमने जा सकते हैं। यहां आप ताजमहल के अलावा फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा आदि स्थानों पर भी घूम सकते हैं। इन दिनों मौसम भी सुहावना हो रहा है। ऐसे में ताजमहल घूमने के लिए ये वक्त अनुकूल है।
ऋषिकेश
दिल्ली से करीब 233 किमी दूर ऋषिकेश में भी आप वीकेंड पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां आपको रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग करने का अवसर मिलेगा। इतना ही नहीं यहां आप गंगा आरती में भी शामिल हो सकते हैं। यहां सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है।
जयपुर
दिल्ली से करीब 270 किमी दूर जयपुर घूमने के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है। यहां आपको एक-दो नहीं बल्कि कई जगहों को एक साथ एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा। यहां आप जल महल, आमेर किला, जयगढ़, नाहरगढ़, सिटी पैलेस, विरला मंदिर, जंतर-मंतर घूम सकते हैं।
मसूरी
अगर आप किसी ठंडे इलाके में घूमने का विचार कर रहे हैं तो आपको मसूरी जाना चाहिए। यहां आपको झरने, सुंदर व्यू देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं स्काई ब्रिज, ट्रैकिंग का लुत्फ भी आप यहां उठा सकते हैं।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस 2025 के लिए टॉप 10 रंगोली आइडियाज – इस बार 15 अगस्त पर बनाएं सबसे अलग डिजाइन | Independence Day 2025 Rangoli Design