72वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीयों में उत्साह और उल्हास का माहौल है। हमारा देश भारत सदियों की परतंत्रता के बाद 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ था। इसी उपलक्ष में इस दिन को हम हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाते हैं और यह हमारा राष्ट्रीय त्योहार है। इस दिन 1947 को भारत ने ब्रिटिश राज्य से आजादी हासिल की थी। स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व महात्मा गांधी और बहुत से महान नेताओं ने किया, इस संग्राम में आम जनता ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बहुत से भारतीयों ने अपना जीवन भी बलिदान किया था।
वहीं स्वतंत्रता दिवस पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरीके से एक-दूसरे को विश करते हैं। आप भी खास अंदाज में अपने दोस्तों संग स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट कर सकते हैं। यहां हम आपको आपके फेसबुक या व्हाट्सएप स्टेटस को सबसे यूनीक बनाने में आपकी मदद कर रहे हैं। आप इन मैसेजेज और स्टेटस के जरिए अपने करीबियों संग यह राष्ट्रीय पर्व सेलिब्रेट कर सकते हैं-
ना पूछो ज़माने से, क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम हिंदुस्तानी हैं,
सभी हिंदुस्तानियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनायें!
मिलते नहीं जो हक वो लिए जाते हैं;
हैं आज़ाद हम पर गुलाम किये जाते हैं;
उन सिपाहियों को शत-शत नमन करो;
मौत के साए में जो जिए जाते हैं।
हैप्पी स्वतंत्रता दिवस!
Independence Day Songs 2018: बॉलीवुड के इन गानों को सुन सेलिब्रेट करें स्वतंत्रता दिवस
भारत मां तेरी गाथा,
सबसे ऊंची तेरी शान,
तेरे आगे शीश झुकायें,
दें तुझको हम सब सम्मान,
स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनायें!
अब तक जिसका खून न खौला,
वो खून नहीं, पानी है
जो देश के काम ना आए,
वो बेकार जवानी है।
भारत माता की जय!
चलो फिर से वो नजारा याद कर लें,
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें,
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर,
बलिदानियों के खून की वो धारा याद कर लें।
Happy Independence Day 2018
कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की मान का है,
हम लहराएंगे हर जगह इस तिरंगे को,
हम लहराएंगे हर जगह इस तिरंगे को,
ऐसा नशा ही कुछ हिंदुस्तान की शान का है।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।