Hug Day 2025 Date, Importance and Significance: प्रेमी जोड़ों के लिए फरवरी का महीना बेहद खास होता है। दरअसल, 7 फरवरी से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) मनाया जाता है। अब, प्यार में पड़े पंछियों के लिए वैसे तो वैलेंटाइन वीक का हर दिन बेहद खास होता है। हालांकि, इन तमाम दिनों में भी वे 12 फरवरी का थोड़ा ज्यादा इंतजार करते हैं।

दरअसल, 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है। ये दिन प्रेम, स्नेह और आत्मीयता को दर्शाने का एक सुंदर तरीका है, जिसमें लोग अपने पार्टनर को गले लगाकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। हालांकि, हग डे केवल प्रेमी-प्रेमिकाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दोस्ती, परिवार और करीबी रिश्तों में भी भावनाओं को मजबूती देने का जरिया बनता है।

जैसा कि ऊपर जिक्र किया गया है, हग डे सिर्फ रोमांटिक रिश्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि ये हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि हग डे क्यों मनाया जाता है और इसका क्या महत्व है—

वैलेंटाइन वीक में क्यों मनाया जाता है हग डे?

प्यार और अपनापन दिखाने का जरिया

गले लगना किसी को ये जताने का सबसे आसान तरीका है कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं और उनकी कितनी परवाह करते हैं। प्यार जताने का ये तरीका हर बार ही आपको एक अलग सुकून और राहत दे जाता है।

भावनाओं को व्यक्त करने का आसान तरीका

कई बार लोग अपने प्यार और भावनाओं को शब्दों में व्यक्त नहीं कर पाते हैं, ऐसे में एक हग बिना कुछ कहे ही सब कुछ बयां कर देता है। किसी के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए भी वैलेंटाइन वीक में हग डे मनाया जाता है।

रिश्ते बनता है मजबूत

गले लगने से रिश्ते में विश्वास और निकटता बढ़ाती है। ये तरीका बताता है कि आप एक-दूसरे के साथ सहज हैं और भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। जब हम किसी को गले लगाते हैं या कोई हमें गले लगाता है, तो हमें अपनापन महसूस होता है।

बढ़ता है प्यार

इन सब से अलग कई अध्ययनों से पता चला है कि गले लगाने से शरीर में ऑक्सिटोसिन (Oxytocin) नामक हार्मोन रिलीज होता है, जिसे ‘लव हार्मोन’ भी कहा जाता है। ये तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है और हमें अधिक खुश और शांत महसूस कराता है।

हग डे का इतिहास और महत्व

बता दें कि हग डे मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई, इस बता का कोई सटीक ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है लेकिन यह वैलेंटाइन वीक के अन्य दिनों की तरह पश्चिमी देशों से प्रेरित माना जाता है। वहीं, इस खास दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को ये याद दिलाना है कि प्यार और अपनापन दिखाने के लिए छोटे-छोटे इशारों की कितनी अहमियत होती है।

आज हर कोई अपनी लाइफ में बिजी है, लोग अपने रिश्तों को समय नहीं दे पाते हैं, जिससे दूरी बढ़ती जाती है। ऐसे में हग डे एक खूबसूरत अवसर देता है अपने प्रियजनों को यह एहसास कराने का कि वे आपके लिए कितने खास हैं।

इस हग डे आप अपने पार्टनर, माता-पिता, भाई-बहन, दोस्त और जिनसे भी आप प्यार करते हैं, उन्हें गले लगाकर अपनी भावनाएं जरूर जाहिर करें। इससे अलग अगर आपको कोई उदास दिखे, तो उन्हें भी गले लगाकर अच्छा महसूस जरूर कराएं।

उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- Valentine Week Days List 2025: 7 फरवरी से 14 फरवरी तक, जानें वेलेंटाइन डे के सारे दिन