Narkanda: गर्मियों में आप कहीं जाने के बारे में सोच रहे हैं तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। दरअसल, यहां का मौसम इन दिनों ठंडा होता है और यहां की शाम आपको पतली कंबल में गुजारनी पड़ सकती है। इसके अलावा यहां सेब के बगीचों को देखकर आपका मन खुश हो जाएगा। खास बात ये है कि यहां आप चुपचाप बैठकर प्रकृति को निहार भी सकते हैं तो आप कुछ एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। यहां हर तरीके की चीजें मौजूद हैं। इसके अलावा जहां परिवार, बच्चे या फिर दोस्तों के साथ भी जा सकते हैं। इसके अलावा भी इस जगह के बारे में बहुत कुछ खास है। तो, आइए जानते हैं नारकंडा दिल्ली से कैसे पहुंचे और ये कहां है।
नारकंडा कहां है?
नारकंडा (Narkanda) हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक शहर है। भले ही ये शिमला में है पर शहर से थोड़ा कम भीड़ भाड़ वाला इलाका है। यहां बहुत शांति रहती है और आप अगर दिल्ली जैसे शहर से यहां शांति के लिए भागकर गए हैं तो आपको अच्छा लग सकता है। आप यहां चुपचाप बैठकर उगते और डूबते सूर्य सूरज को देख सकते हैं। साथ ही आप यहां नेचर वॉक कर सकते हैं।
नारकंडा में क्या खास है?
दूर-दूर से पर्यटकों को आकर्षित करने वाला नारकंडा प्राचीन मंदिरों, सेब के बगीचों और देवदार से भरे जंगलों के लिए फेमस है। यहां आप हाटू पीक (Hatu Peak Narkanda) तक ट्रैकिंग कर सकते हैं और वहां पहुंचकर हाटू माता मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा ये आप लौटते हुए कुछ चीजों की शॉपिंग कर सकते हैं जैसे हिमाचली हैट, हिमाचली शॉल, पट्टू कंबल और ऊन से बने जूते।
दिल्ली से नारकंडा कैसे पहुंचे- How to visit Narkanda from delhi
नारकंडा आप बाय रोड जा सकते हैं या फिर ट्रेन से भी जा सकते हैं।नई दिल्ली से कैब के जरिए आप यहां 9 घंटे 12 मिनट में पहुंच सकते हैं। दूसरा, तरीका आप ये अपना सकते हैं कि नई दिल्ली से नारकंडा पहुंचने तक चंडीगढ़ तक ट्रेन लें फिर कैब से नारकंडा पहुंचे। तो, अगर आप इस गर्मी की छुट्टी किसी शांत जगह पर जाना चाहते हैं जहां आपको ज्यादा कुछ करना न पड़े और बस शांति से आप एक शाम गुजार सकें तो इस जगह पर जरूर जाएं।