पुदीने (Pudina for weight loss) का एक और आश्चर्यजनक लाभ यह है कि यह आपके पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है और डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा देता है। ये भोजन से पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण को बढ़ावा देती हैं इससे चयापचय में तेजी आती है और फिर वजन घटाने में मदद मिलती है। मेन्थॉल आपके पाचन तंत्र में मांसपेशियों को आराम दे सकता है। पर ये कैलोरी बर्न करने और फिर बैड फैट को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा भी वेट लॉस के लिए पुदीने के कई फायदे हैं, आइए जानते हैं वजन घटाने के लिए पुदीना (How to use mint to reduce belly fat) कैसे खाएं।
वजन घटाने के लिए पुदीना कैसे खाएं-How to use mint to reduce belly fat
मिंट डिटॉक्स वाटर
वजन घटाने के लिए आप मिंट डिटॉक्स वाटर (Mint Detox water) बनाकर पी सकते हैं। ये वेट लॉस में तेजी से मदद कर सकती है। तो इसके लिए आपको करना पुदीने की पत्तियों को पानी में उबाल लें और इस पानी को निकाल लें। फिर इसमें थोड़ा सा शहद और नमक मिलाकर पी जाएं। आप इसे सुबह खाली पेट भी पी सकते हैं जो कि फैट बर्न करने में बड़ी तेजी से काम कर सकता है।
खाने के बाद चबाएं पुदीना
खाने के बाद पुदीने की पत्तियों को चबाना पाचन क्रिया में तेजी ला सकता है। दरअसल, पुदीने से निकलने वाले बायोएक्टिव जूस जिसमें कि मेन्थॉल होता है ये फैट बर्न करने में मदद कर सकते हैं। पुदीने की पत्तियों में विटामिन सी होता है जो कि बैड फैट को पिघलाने और फिर वजन घटाने में तेजी से अपनी भूमिका निभा सकती हैं। तो हर बार जब भी ऑयली फूड खाएं तो पुदीने की पत्तियों को धोकर चबा लें।
सोने से पहले पिएं Mint tea
सोने से पहले पुदीने की चाय पीना पाचन क्रिया को तेज करने के साथ आंतों की गति में तेजी लाती है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये चाय पाचन से जुड़ी कई समस्याओं में कमी ला सकती है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। तो मिंट टी बनाने के लिए पानी में पुदीने की पत्तियों को कूटकर मिला लें। इसमें थोड़ा नमक मिला लें और चाहे तो अदरक भी कूटकर डाल लें। फिर पूरी तरह से इसे उबालकर इस चाय को छान लें और इसमें थोड़ा शहद और नींबू का रस मिला लें। अब इस चाय को पिएं।
