नारियल का तेल हर भारतीय घर में पाया जाता है। लोग कई अलग-अलग तरीकों से इस तेल का इस्तेमाल करते हैं। नारियल तेल को बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, इसे स्किन के लिए नेचुरल मॉइस्चराइजर कहा जाता है, इन सब से अलग कई लोग खाने में भी नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं। अब, इन सब फायदों के बारे में तो अधिकतर लोग जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि नारियल का तेल आपकी ओरल हेल्थ को भी बेहतर बना सकता है?
नारियल के तेल में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो दांतों की सफाई में मददगार हो सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म कर ओरल हेल्थ का ध्यान रखते हैं, खासकर नारियल का तेल स्ट्रेप्टोकोकस म्यूटन्स (Streptococcus mutans) नामक एक मौखिक बैक्टीरिया को मारने में विशेष रूप से प्रभावी है, जो दांतों की सड़न का एक प्रमुख कारण बनता है।
कई शोध के नतीजे बताते हैं कि नारियल का तेल आपके दांतों पर प्लाक के निर्माण को कम करने और मसूड़ों की बीमारी से लड़ने में मदद कर सकता है। इससे अलग ये तेल मुंह की सड़न को रोकने में भी असर दिखाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दांतों की सफाई के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कैसे करें-
ऑयल पुलिंग
ऑयल पुलिंग करने के लिए करीब 2 से 3 चम्मच नारियल तेल को अपने मुंह में रखें और 15 से 20 मिनट मुंह के हर कौने तक तेल को पहुंचाते हुए इससे कुल्ला करें। ध्यान रहे इस दौरान न तो आपको तेल को बीच-बीच में थूकना है और न ही इसे निगलना है। इससे अलग तेल को मुंह में रखकर लगातर 15 से 20 मिनट तक इसे चलाते रहें। तय समय बाद तेल को थूक दें। इसके बाद आप किसी भी टूथपेस्ट के साथ ब्रश कर सकते हैं।
नारियल के तेल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबायल गुण मुंह में मौजूद कई प्रकार के बैक्टीरिया से लड़ने और ओरल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है। इस तेल के कुल्ला करने पर मुंह में मौजूद बैक्टीरिया या तो नष्ट हो जाते हैं या कुल्ला करने पर तेल के साथ बाहर आ जाते हैं। इससे ना केवल मुंह की बदबू कम हो जाती है, बल्कि ये कैविटी, दांतों में सड़न और मसूड़ों से जुड़ी तमाम तरह की परेशानियों को कम करने में भी असरदार है।
नारियल तेल और हल्दी
ऑयल पुलिंग से अलग नारियल तेल और आधा चम्मच हल्दी लें। इन्हें मिलाकर एक पेस्ट बना लें। अब, पेस्ट तैयार होने पर इसे दांतों पर लगाएं और उंगली या ब्रश की मदद से दांतों पर अच्छी तरह रगड़ें।
बता दें कि नारियल तेल की तरह ही हल्दी में भी एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ़्लेमेटरी, और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। ये दांतों और मसूड़ों की सूजन, सड़न या ओरल कैविटी को रोकने में असरदार हो सकते हैं। इसके अलावा नारियल तेल और हल्दी का मिश्रण दांतों को सफेद बनाने में भी योदगान कर सकता है।
इस तरह इन 2 तरीकों से नारियल तेल का इस्तेमाल कर आप अपने दांतों का ख्याल रख सकते हैं। आप रोज सुबह इन तरीकों को आजमा सकते हैं। इससे आपको कुछ ही समय में कमाल के नतीजे देखने को मिल सकते हैं।
उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे असग यहां क्लिक कर पढ़ें- Eating Fruit at Night: क्या रात को फल खाना चाहिए? यहां जान लें Fruits और जूस लेने का सही टाइमिंग