How To Stop Hair Fall: सही से खान-पान न होना और भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच बालों का झड़ना आम हो गया है। बच्चों से लेकर बड़ों तक में बाल बाल झड़ने की समस्या होने लगी है। हालांकि, अगर बाल झड़ने की समस्या लंबे समय तक रही तो इससे काफी परेशानी हो सकती है। यहां तक की कई बार स्थिति गंजेपन तक चली जाती है।

बाल झड़ने के होते हैं कई कारण

वैसे तो बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन इसको खान-पान और दिनचर्या को सही कर इसको ठीक किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अगर आपके भी बाल झड़ रहे हैं तो आप कुछ चीजों को खाकर इसको झड़ने से बचा सकते हैं।

अंडा

अंडा बालों के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें प्रोटीन, बायोटिन और विटामिन होता है, जो बालें को पोषण देता है। बालों को ग्रोथ बढ़ाने के लिए अंडा काफी बेहतर होता है। मालूम हो कि अंडे का सफेद भाग स्कैल्प को पोषण देता है। वहीं, जर्दी  बालों को मॉइस्चराइज करती है। हर रोज अंडा खाने से बाल स्वस्थ और चमकदार बनते हैं।

गाजर

गाजर भी बालों को झड़ने से रोकता है। इसमें विटामिन ए, सी, ई और बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बालों को जड़ों से मजबूत करता है। आप गाजर को जूस या फिर सलाद के रूप में सेवन कर सकते हैं।

शकरकंद

बालों के लिए शकरकंद काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई भरपूर होते हैं। इसको खाने से बालों की जड़ें नेचुरली मजबूत होती हैं। शकरकंद खाने से बाल रूखे नहीं होते हैं। आप शकरकंद को खा भी सकते हैं और इसका मास्क भी बना सकते हैं। यह बालों को नेचुरल तरीके से झड़ने से बचाता है।

पालक

बालों को झड़ने से रोकने के लिए पालक भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन ए और विटामिन सी की मात्रा काफी होती है, जो बालों को मजबूत करते हैं। पालक में मौजूद आयरन  स्कैल्प में ऑक्सीजन को पहुंचाता है, जिससे बालों की ग्रोथ होती है। 

Lavender Marriage क्या है? जानें आम होकर भी कैसे अलग होती है ये शादी