अंडरआर्म के अनचाहे बालों को रिमूव करना बेहद मुश्किल काम है। अंडरआर्म्स के बालों को समय समय पर रिमूव करना जरूरी है वरना स्किन में इंफेक्शन,रैशेज और दाने आ सकते हैं। बगलों के बाल किसी भी दिशा में उग जाते हैं ऐसे में हर डायरेक्शन में रेजर को घुमाकर शेव करने से स्किन के कटने और स्किन बर्न होने का खतरा अधिक रहता है। अंडरआर्म की स्किन काफी नाजुक होती है अगर ऐसे में थोड़ी सी भी चूक हो जाए तो स्किन कट सकती है और खून निकल सकता है।
अगर ठीक तरह से अंडरआर्म्स के बालों को रिमूव नहीं किया जाए तो रेजर से घाव आ सकता है। आप भी अंडरआर्म्स के बाल रेजर से रिमूव करते हैं तो इन 4 स्टेप्स को अपनाएं,बेहद आसानी से हेयर हो जाएंगे रिमूव।
इस तरह रेजर से करें अंडरआर्म्स की सफाई
अगर आप रेजर से अंडरआर्म्स को साफ कर रहे हैं तो सबसे पहले अपने अंडरआर्म्स को धोएं और उन्हें सुखाएं। अब अंडरआर्म्स में बॉडी वॉश लगाएं जिससे फेन बन जाए। अब रेजर की मदद से बालों के बढ़ने की दिशा में शेव करें। अगर ठीक तरीके से रेजर का इस्तेमाल नहीं किया जाए तो इससे खरोंच,कट और जलन हो सकती है।
मल्टी ब्लेड रेजर का नहीं करें यूज
बाजार में कई तरह के रेजर मौजूद है। अगर आप हेयर रिमूव करना चाहती हैं तो मल्टी ब्रेन रेजर का इस्तेमाल नहीं करें। मल्टी ब्लेड रेजर बगलों के बालों को बेहद डीप से हटाता हैं। इस लेजर का इस्तेमाल करने से स्किन के कटने का डर रहता है। ये रेजर यूज करने से बगलो में बालतोड़ भी हो सकता है।
पुराने रेजर का इस्तेमाल नहीं करें
अंडरआर्म्स के बालों को रेजर से रिमूव करना चाहते हैं तो आप पुराने रेजर का इस्तेमाल नहीं करें। पुराना रेजर की धार कम हो जाती है,उससे बाल आसानी से जड़ से साफ नहीं होते और इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ने लगता है। किसी भी रेजर को 10 से ज्यादा बार इस्तेमाल नहीं करें।
इन उपायों को अपनाकर करें हेयर रिमूव
आप बगलों के बालों को रिमूव करने के लिए वैक्स का सहारा ले सकते हैं। वैक्सिंग बालों को हटाने के सबसे आम तरीकों में से एक है। वैक्सिंग आप घर पर या सैलून में कर सकते हैं। वैक्सिंग थोड़ी दर्दनाक प्रक्रिया है लेकिन वैक्स से हेयर रिमूव करने से बालों की ग्रोथ हल्की हो जाती है और हेयर ग्रो करने में ज्यादा समय लगता है।