दही भारतीय भोजन का एक अहम हिस्सा है। ये न केवल खाने के स्वाद को दोगुना बढ़ाने का काम करती है, बल्कि दही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो सेहत को एक साथ कई फायदे पहुंचाते हैं। हालांकि, अब जैसे-जैसे गर्मी का मौसम नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे दही को स्टोर करने की परेशानी बढ़ने लगी है।

दरअसल, गर्मी के मौसम में दही जल्दी खट्टी हो जाती है या कई बार सही तरीके से न जमाने पर दही खट्टी ही बनती है। अब, ज्यादातर लोगों को खट्टी दही का स्वाद पसंद नहीं आता है, ऐसे में वे इसे फैंकने पर मजबूर हो जाते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए बड़े काम का साबित हो सकता है।

यहां हम आपको एक ऐसी खास ट्रिक बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप खट्टी दही को वापस मीठा बना सकते हैं या अगर दही खट्टी ही बनी है, तो भी इसके स्वाद को सुधार सकते हैं। आइए जानते हैं इस कमाल की ट्रिक के बारे में-

इस आसान ट्रिक से वापस फ्रेश हो जाएगी खट्टी दही

  • इसके लिए सबसे पहले दही को एक बड़े कटोरे में निकाल लें।
  • अब, एक साफ कॉटन का कपड़ा लें और इसमें दही को डालकर हल्का बांध लें। ऐसा करने से दही का पानी निकलने लगेगा।
  • जब, दही से पानी निकल जाए, तब इसे वापस कटोरे में डाल लें।
  • इसके बाद कटोरे में बर्फ के टुकड़े डालें और अच्छी तरह चला लें।
  • अब, आपको दही के कटोरे को 3 से 4 घंटे के लिए ढककर रख देना है।
  • तय समय बाद आप देखेंगे कि दही के ऊपर पानी आ गया है। इस पानी को निकाल लें।
  • बता दें कि इस पानी के साथ दही का सारा खट्टापन निकल जाता है और दही पहले जैसी फ्रेश और मीठी बन जाती है।

ऐसे में दही की फ्रेशनेस को लौटाने के लिए आप इस ट्रिक को आजमाकर देख सकते हैं। इसके अलावा बेहतर नतीजों के लिए आप दही में थोड़ी मात्रा में इलायची पाउडर भी मिला सकते हैं। इससे दही का स्वाद और बेहतर लगने लगेगा।

उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- क्या बच्चों को भी Sunscreen लगानी चाहिए? स्किन की डॉक्टर से जानें सन्सक्रीन लगाने की सही उम्र