Red Spots On The Skin: महिला हो या पुरुष सभी की चाहत होती है की उसका चेहरा काफी चमकीला और चमकदार दिखे। हालांकि, मौसम में आए बदलाव के कारण स्किन ड्राई होने लगती है, सर्दी के मौसम में ये और भी बढ़ जाता है। कई बार होता है कि रात को सोकर सुबह उठने के बाद चेहरे पर लाल धब्बे दिखते हैं, जिससे कई लोग परेशान हो जाते हैं।
चेहरे पर क्यों होता है लाल धब्बाः Causes of Red Spots on Skin
चेहरे पर बार-बार लाल स्पॉट (Red Spots) का होना सही नहीं होता है। यह कई कारणों से भी हो सकता है, जिसमें एलर्जी, धूप से जलन, मुंहासे और त्वचा का संक्रमण होना शामिल है। हालांकि, कई बार स्किनकेयर उत्पादों के उपयोग से भी चेहरे पर लाल स्पॉट हो सकता है।
चेहरे से कैसे हटाएं लाल स्पॉटः How to Remove Red Spots from Face?
अगर आपके भी चेहरे या फिर स्किन पर लाल स्पॉट हो गए हैं, तो आप इसको आसानी से सही कर सकते हैं। वैसे तो कई लोग इसके लिए डॉक्टर से परामर्श लेते हैं और लेना भी चाहिए। हालांकि, इस लेख में हम आपको लाल धब्बे को हटाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपने लाल धब्बों को ठीक कर सकते हैं।
ठंडा पानी और बर्फ से हटाएं लाल धब्बे
चेहरे या स्किन पर आए लाल धब्बे को हटाने के लिए आप ठंडा पानी या बर्फ का उपयोग कर सकते हैं। इसको बनाने के लिए आप एक साफ कपड़े लें और इसमें बर्फ के टुकड़े को लपेटें। अब बर्फ के टुकड़े को धब्बे पर 5-10 मिनट तक दबाएं। यह सूजन और लाल धब्बों को भी काफी कम करता है।
हल्दी और शहद का पैक
लाल धब्बे को हटाने के लिए आप शहद और हल्दी का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप हल्दी में थोड़ा शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब आप उसको लाल स्पॉट वाले जगह पर लगा लें। करीब 15 मिनट तक रखने के बाद उसको गुनगुने पानी से धो लें।
नारियल तेल
नारियल तेल की मदद से आप चेहरे की लाल धब्बे को आसानी से हटा सकते हैं। इसके लिए आप लाल धब्बे वाले जगह पर सोते समय नारियल का तेल लगाएं और सुबह उठकर साफ पानी से धुल लें। यह त्वचा को नमी और पोषण देगा और दाग को कम करने में मदद करेगा।
अगर आप घर पर ही च्यवनप्राश बनाना चाहते हैं तो यहां क्लिक कर सकते हैं।