How to remove odor from quilt: रजाई के बिना सर्दियों में नींद आना भी मुश्किल है। जैसे-जैसे पारा गिरता जाता है रजाई की जरूरत बढ़ती जाती है। लेकिन, समय के साथ रजाई गंदी हो जाती है और फिर इससे अजीब सी बदबू आने लगती है। ऐसे में कई सोते समय रजाई ओढ़ने का मन नहीं करता पर इसे आसानी से साफ भी नहीं किया जा सकता है। क्योंकि रजाई में कपड़ों और रुई की इतनी लेयरिंग होती है कि जहां आपने इसे पानी में डाला ये पानी को सोख लेगी और फिर साफ करने बाद इसे सुखाने में आपको बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में आप रजाई साफ करने के लिए और इसकी बदबू दूर भगाने के लिए आप इन टिप्स की मदद ले सकते हैं।

बिना धोए रजाई की बदबू कैसे दूर करें-How to clean a blanket without washing?

धूप और ताजी हवा में रखें रजाई

धूप, हवा वाले दिन अपनी रजाई को बाहर लटका दें। इसके बाद इसे थोड़ी धूप लगने दें और फिर डंडे से मारें ताकि इसके अंदर से धूल के कण बाहर आने लगें। इसके अलावा सूरज की यूवी किरणें बैक्टीरिया को मारने में मदद करती हैं और ताजी हवा लंबे समय तक रहने वाली दुर्गंध को दूर कर देती है। तो इसलिए आपको रजाई को धूप जरूर दिखाना चाहिए।

सिरके का स्प्रे आजमाएं

एक स्प्रे बोतल में सफेद सिरका (व्हाइट विनेगर) और पानी को बराबर मात्रा में मिलाएं। अब इसे रजाई पर ऐसे छिड़कें की रजाई इसे सोखे नहीं। अब इसे धूप में रख दें और फिर छोड़ दें। सिरका एक प्राकृतिक दुर्गंधनाशक है जो दुर्गंध को खत्म करने में मदद कर सकता है और इससे रजाई की बदबू जा सकती है।

कपूर और नेफ्थलीन बॉल्स की मदद लें

कपूर और नेफ्थलीन बॉल्स की मदद से आप रजाई से आने वाली दुर्गंध को दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि कपूर और नेफ्थलीन बॉल्स, दोनों को कॉटन में बांधकर रख लें और फिर जब रजाई को धूप दिखा दें तो इसमें इन कपूर और नेफ्थलीन बॉल्स को डाल लें। थोड़े दिनों में अपने आप रजाई से इसकी दुर्गेंध जाने लगेगी। तो आप इन टिप्स की मदद से रजाई की दुर्गंध दूर कर सकते हैं।

इसके अलावा आप ये कर सकते हैं कि रजाई के कवर को आप रेगुलर धो लें और इसके लिए आपको करना ये है कि कवर निकालकर रातभर डिटर्जेंट पाउडर के घोल में डालकर छोड़ दें। आप इसे गर्म पानी में भी मिलाकर रख सकते हैं ताकि ये आसानी से साफ हो जाए। अब आगे जानते हैं जला हुआ कुकर कैसे साफ करें