Rice Flour Face Pack: कोरियन स्किन केयर को दुनियाभर में लोग फॉलो कर रहे हैं। वहां के लोगों की ग्लास स्किन को देखकर हर कोई उनके जैसा निखार पाना चाहता है। कोरियन लोग अपनी स्किन की बहुत देखभाल करते हैं। इसलिए उनकी स्किन कांच की तरह चमकती है।
इस दिनों कोरियन ब्यूटी हैक्स से जुड़े 2 फेस पैक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इन्हें चावल के आटे से बनाया जाता है। लोग इसे लगाने के बाद अपने-अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं। काफी लोगों ने दावा किया है कि इन फेस पैक को लगाने से उनकी चेहरे में गजब का फर्क आया है। कैसे बनते हैं ये फेस और क्या है इन्हें अप्लाई करने का तरीका, आइए जानते हैं इसके बारे में।
फेस पैक- 1
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
- फ्रेश एलोवेरा का पत्ता
- 1 बड़ा चम्मच चावल का आटा
- नीम का रस मिलाएं
इस तरह करें तैयार
चावल के आटे से कोरियन स्टाइल में फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक फ्रेश एलोवेरा लें। फिर उसके चारों तरफ के कोने काट दें। इससे फ्रेश जेल निकालकर एक कटोरी में रखें। इसमें चावल का आटा मिलाएं। साथ ही नीम का रस भी डालें। अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इसे चेहरे पर अप्लाई करें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश कर लें।
फेस पैक- 1
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
- चावल का आटा
- अलसी
- पानी
चावल के आटे का फेस पैक इस तरह बनाएं
कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए घर में फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले पानी को उबालें। फिर इसमें चावल का आटा मिलाकर पकाएं। इसमें अलसी डालें उसे भी पकाएं। गाढ़ा पेस्ट होने तक सभी चीजों को उबालें। इसके बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें। फिर 15 मिनट चेहरे पर लगाने के बाद वॉश कर लें। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: काली गर्दन और पीठ पर जमे मैल को दूर करने के लिए लगाएं ये होममेड क्लींजर, नहाने से पहले आजमाएं ये नुस्खा
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।