खाने में सब्जी का स्वाद कई बार फीका लगता है। ऐसे में कई लोग बाहर से दूसरी सब्जी फटाफट मंगवा कर खा लेते हैं। वहीं, कुछ लोग खाना के साथ अचार और चटनी बनाते हैं। कुछ लोग धनिया या फिर अन्य चीजों की चटनी खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी खाना के साथ चटनी पसंद करते हैं तो आप सूखी लाल मिर्च और लहसुन से एकदम टेस्टी चटनी बना सकते हैं। इससे खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है।
लहसुन और लाल मिर्च खाने के हैं कई फायदे
मालूम हो कि लाल मिर्च में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसको दिल के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने की क्षमता होती है और वजन घटाने में मदद करता है। वहीं, अगर लहसुन की बात की जाए तो इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो आर्थराइटिस के दर्द से राहत में कारगर होता है। यह ब्लड प्रेशर को भी कम करने में मदद करता है।
सामग्री
4-5 सूखी लाल मिर्च
7-8 कली लहसुन
1 चम्मच नमक
1 चम्मच जीरा
1 चम्मच धनिया पाउडर
कैसे बनाएं लाल मिर्च और लहसुन की चटनी?
सबसे पहले आपको 4-5 सूखी लाल मिर्च को पानी में भिगोना होगा। अब आप झट से लहसुन को छिल लें। इसको आप मिक्सर में डाल कर अच्छे से पीस लें। अब आप इसमें 1 चम्मच नमक, 1 चम्मच जीरा और 1 चम्मच धनिया पाउडर भी डालें। अब आप सभी को एक साथ डालकर पीसें। इसमें हल्का पानी भी डालें। इससे चटनी बेहतर बन जाएगा। लाल मिर्च को आप अपने हिसाब से बड़ा या फिर छोटा रख सकते हैं। इस तरह आपकी चटनी बनकर तैयार है। अब आप इसको खाने के साथ सर्व कर सकते हैं।