Ragi kanji recipe: रागी उन मोटे अनाजों में से एक है जो कि वेट लॉस में तेजी से मददगार है। रागी शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ाने और पाचनक्रिया को तेज करने में मददगार है। ये आपके मेटाबोलिक रेट बढ़ाने और फिर वेट लॉस में तेजी से मददगार है। इसके अलावा भी रागी कांजी पीने के फायदे कई हैं, लेकिन सबसे पहले जान लेते हैं इस रागी कांजी को बनाने का तरीका और क्या है इसकी हेल्दी रेसिपी। खास बात ये है कि इस ड्रिंक को आप मात्र 15 मिनट में बनाकर अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। तो जान लेते हैं इसकी रेसिपी और फिर इसे पीने के फायदे।

रागी कांजी की रेसिपी-Ragi Kanji Recipe

सामग्री:

  • -रागी का आटा/बाजरे का आटा
    -नमक
    -1 ​​कप दही
    -500 मिली पानी
    -1 छोटा चम्मच घी
    -1 छोटा चम्मच जीरा
    -छोटा चम्मच सरसों के बीज
    -करी पत्ता/धनिया
    -चुटकी भर हींग

रागी कांजी बनाने का तरीका-How to make Ragi Kanji Recipe

  • एक पैन में 300 मिली पानी गर्म होने के लिए रख दें। फिर इसमें रागी का आटा डालें।
    -इसे तब तक फेंटें जब तक यह उबल कर गाढ़ा न हो जाए।
    -फिर इसे ठंडा होने दें।
    -इसके बाद इसमें दही, स्वादानुसार नमक और गाढ़ापन बराबर करने के लिए पानी डालें।
    -अब इसमें घी, जीरा, सरसों के बीज और करी पत्ते के साथ तड़का तैयार करें।
    -ऊपर से डालें और मिलाएं।
    -धनिया पत्ता मिलाएं और फ्रिज में रखकर इसे पिएं।

रागी कांजी पीने के फायदे-Ragi Kanji Benefits

रागी ग्लूटेन-मुक्त अनाज है जिसमें फाइबर, प्रोटीन और खनिज प्रचुर मात्रा में होती है। इसमें 3 ग्राम प्रोटीन और फिर कार्ब्स की अच्छी मात्रा होती है जिससे शरीर को एनर्जी मिलने के साथ मसल बिल्डिंग में मदद मिलती है। रागी का फाइबर पाचन में मदद करता है और कब्ज को रोकता है। रागी में मौजूद उच्च फाइबर सामग्री और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स आपको भरा हुआ महसूस करने और कम कैलोरी का सेवन करने में मदद कर सकता है। इससे वेट लॉस में मदद मिलती है।

इसके अलावा रागी कांजी बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। रागी में मौजूद प्रोटीन सामग्री बालों के झड़ने को रोकने और स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हेल्दी रखने और फिर ग्लोइंग स्किन पाने में मददगार है। इस प्रकार से रागी कांजी का सेवन आपके लिए हर प्रकार से फायदेमंद है। आगे जानते हैं Morning Yoga में भ्रामरी प्राणायाम करने के फायदे