अक्सर हमें भूख लगी होती है तो समझ नहीं आता कि क्या बनाकर खाएं। इसके अलावा ब्रेकफास्ट के दौरान भी जल्दी में रहने की वजह से भी लोग बहुत कुछ बना नहीं पाते हैं। ऐसी स्थिति में आप ऑमलेट (Oven me omlet kaise banaye recipe) बना सकते हैं जो कि बहुत कम समय में बनकर तैयार हो सकती है। दरअसल, आज हम बात करेंगे ओवन में ऑमलेट बनाने की। ये टिप्स तब भी काम आ सकते हैं जब आपके घर में गैस खत्म हो जाए। तो अगर बच्चों को भूख लगी हो या फिर आपको भूख लगी हो तो आप इन टिप्स की मदद से ओवन में ऑमलेट बना सकते हैं। तो नोट करें ये 2 रेसिपी।

ओवन में ऑमलेट बनाने का तरीका-Oven me omlet kaise banaye recipe

चीज ऑमलेट-How to make a cheese omelette in the microwave

-दो अंडा तोड़कर निकाल लें।
-इसमें काली मिर्च का पाउडर डालें।
-नमक डालें।
-दूध डालकर इसे फेंट लें।
-इसके बाद एक प्लेट लें (Microwave omelette on a plate) और बटर डालें और ओवन में 20 से 30 सेकंड के लिए हीट करें।
-अब इसे निकालें और इसमें अंडे का बैटर डाल लें।
-2 मिनट हाई पर ओवन में रख दें।
-अब इसे निकाल लें और इसपर प्याज, हरी मिर्च, शिमला और गाजर और थोड़ा बटर डालकर 30 सेंकट और पकाएं।
-इसे फोल्ड करें और खाएं।

ब्रेड ऑमलेट-How to make bread omelette in microwave oven

-ब्रेड ऑमलेट बनाने के लिए सबसे पहले 2 ब्रेड और 3 अंडा ले लें।
-इसके बाद करना ये है कि 3 अंडा तोड़ लें।
-इसमें काली मिर्च पाउडर मिलाएं, नमक, प्याज और हरी मिर्च डाल लें।
-अब ओवन प्लेट लें और इसमें बटर डालकर ब्रेड डाल लें। ऊपर से ऑमलेट डालें।
-फिर ओवन में हाई पर 2 से 3 मिनट पकाएं और फिर इस निकाल लें।

कुछ नहीं तो ओवन में आप ऑमलेट बनाने के लिए बस सिर्फ अंडा तोड़कर इसमें नमक और काली मिर्च मिलाकर भी तैयार कर सकते हैं। इसी प्रकार से आप ओवन में अंडे भी उबाल (how to boil egg in oven) सकते हैं। तो हर अंडे को एल्युमिनियम फॉयल में लपेटें और एक ग्लास या माइक्रोवेव प्रूफ कुकिंग कंटेनर में सेट करें। सभी अंडों को ढकने के लिए पर्याप्त उबलता पानी डालें। कटोरे को सावधानी से माइक्रोवेव ओवन में रखें, फिर आपको अपने अंडे कैसे पसंद हैं, उसके अनुसार हाई पावर पर 3 – 6 मिनट तक अंडा पकाएं। इसी तरह आप ओवन में दही भी जमा सकते हैं, कैसे तो इसके लिए पढ़ें सर्दियों में दही जमाने के तरीके