Makki ki roti: मक्के की रोटी बनाना बहुत आसान नहीं है और अच्छे से अच्छे लोग इसे सही तरीके से नहीं बना पाते हैं। दरअसल, मक्के की रोटी बनाते समय थोड़ी सी भी गड़बड़ी रोटी को तोड़ देती है। जबकि, अगर आप कुछ बातों का ख्याल रखें तो इस मक्के की रोटी को आसानी से बना सकते हैं। इन टिप्स की मदद से आप आटे का बैलेंस कर पाएंगे और फिर रोटी को अच्छी तरह से बना पाएंगे। साथ ही मक्के की रोटी का स्वाद भी इन टिप्स की मदद और बेहतर होता है। तो आइए जानते हैं मक्के की रोटी बनाने का तरीका।

बिना टूटे कैसे बनाएं परफेक्ट मक्के की रोटी-Makki ki roti kaise banaen aasan tarika?

आटा बनाते समय जरूर करें ये काम

मक्के की रोटी परफेक्ट तरीके से बनाने के लिए सबसे पहले तो इसका आटा सही से तैयार करें और इसके लिए एक पैन में थोड़ा पानी डालें और नमक डालकर उबालें। उबलते समय इसमें मक्के का आटा डालें और सबसो मिलाते जाएं। जब आटा पानी को सोख लेगी तो गैस ऑफ करें और आटा एक पैन में निकाल लें। अब इसे छोड़ा सा ठंडा होने के साथ आटा गूंदना शुरू करें। आटा तैयार करने के बाद इसमें थोड़ा घी लगाकर ढक दें।

घी की मदद लें

जब आप रोटी बनाने लगें तो इससे पहले लोई बनाकर इसमें घी लगा लें। इसके अलावा आप चकले पर भी घी लगा सकते हैं। इस पर रोटी बेल लें। फिर इस रोटी को तवे पर डालकर अच्छी तरह से पका लें। अगर आप चकले की जगह हाथ पर रोटी बनाते हैं तो मोटी लोई लें और हाथ में घी लगाकर इससे रोटी बनाएं। इसके बाद इसे तवे पर रखकर पकाएं।

बेकिंग पेपर की मदद लें

अगर रोटी निकालने में ये टूट जाती है या फिर बेलने में तो बेकिंग पेपर आपके काम आ सकती है। तो आपको करना ये है कि बेकिंग पेपर पर थोड़ा घी लगाएं और फिर इस पर मक्के की आटे की लोई रखकर बेल लें। फिर पेपर को उठाकर रोटी को तवे पर पलट लें। इस प्रकार से आप बिना टूटे बेकिंग पेपर पर मक्के की रोटी बना सकते हैं। तो यही थी मक्के की रोटी की बात लेकिन अब जानते हैं कि सर्दियों में मिलने वाले बथुआ का साग कैसे बनाएं