Til Patti Recipe: तिल पट्टी खाई है आपने? नहीं तो मकर संक्रांति पर आप इसे जरूर खाएंगे क्योंकि इसे हर कोई खरीदकर लाता है और फिर खाता है। लेकिन आज हम आपको तिल पट्टी बनाने के तरीके के बारे में बताएंगे जो कि बेहद आसान है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि तिल पट्टी बनाने में इसका वो परफेक्ट शेप कैसे आएगा। जबकि ये बेहद आसान है और आप आसानी से इसे शेप में बनाकर खा सकते हैं। तो इसके लिए आपको करना ये है कि तिल पट्टी बनाने के बारे में सही से जानें और फिर इसे उसी शेप में बनाएं। तो जानते हैं तिल पट्टी कैसे बनती है।
तिल पट्टी कैसे बनाएं-How to make til patti recipe in hindi
सामग्री
-सफेद तिल
-गुड़
-इलायची
-एक छोटी साइज की स्क्वायर वाली ट्रे
-सिल्वर फॉयल
तिल पट्टी बनाने का तरीका
-सफेद तिल को भून लें और फिर इसे निकालकर कोने में रखें।
-अब जितना आपने तिल लिया हो उतना ही गुड़ लें।
-फिर एक कड़ाही में गुड़ और पानी डालकर अच्छी तरह से पिघलाएं।
-जब गुड़ अच्छी तरह से पिघल जाए और दो तार वाली चाशनी बन जाए तो इसमें तिल डालकर मिला लें।
-उसमें आप इलायची पाउडर मिला लें।
-अब आपको करना ये है कि छोटी साइज की स्क्वायर वाली ट्रे में सिल्वर फॉयल लगा लें और इसमें गुड़ तिल वाला बिछा लें।
-अब एक कटोरी की मदद से इसे अच्छी तरह से फैला लें। ऐसे फैलाएं कि ये एक समान रूप से नजर आए।
-इसके बाद इसे कुछ घंटों के लिए छोड़ दें और फिर तिल पट्टी निकाल लें।
तिल पट्टी की बर्फी कैसे बनाएं
कुछ लोग ये सोचते हैं कि तिल पट्टी की बर्फी कैसे बनाएं। तो इसके लिए आपको करना ये है कि तिल और गुड़ को अच्छी तरह से मिलाकर एक प्लेट में डाल लें। प्लेट में इन्हें फैलाने के लिए आपको थाली में थोड़ा तेल भी लगाना होगा। इसे फैलाने के बाद ठंडा होने दें और फिर चाकू की मदद से इसे काट लें। अब इस बर्फी को निकाल लें और किसी डिब्बे में डालकर इसे स्टोर कर लें। खुले हवादार डिब्बे में न सेव करें क्योंकि इससे तिल पट्टी खराब हो जाती है।
इस प्रकार से आप इस मकर संक्रांति घर पर ही तिल गुड़ पट्टी बना सकते हैं और इसे खा सकते हैं। अब आगे जानते हैं पोंगल पर बनाएं Sweet Pongal Recipe, इस विधि से ‘मीठा पोंगल’ बनेगा एकदम टेस्टी