Green Coriander Chutney: हरी धनिया की चटनी तो आपने खाई ही होगी। पर आपके इसकी अलग-अलग रेसिपी के बारे में नहीं जाना होगा। दरअसल, लोग इसे अलग-अलग तरीके से भी बनाकर खाते हैं। जी हां, आज हम आपको हरी धनिया की चटनी के 4 रेसिपी के बारे में बताएंगे जिसका स्वाद आपके मन को खुश कर देगा। इसके अलावा आप रोटी, पराठा, पनीर टिक्का और फिर बिरयानी के साथ इस चटनी को बनाकर खा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इनके 4 प्रकार और इनके हिसाब से हरी धनिया की सामग्री।
हरी धनिया की चटनी कैसे बनाएं-How to make Green Coriander Chutney?
हरी धनिया की चटनी-Hari Dhaniya Chutney
हरी धनिया की चटनी की बनाना बेहद आसान है। इसके लिए
-आपको पहले धनिया के पत्तों को लें और इसमें अचार का मसाला डाल लें।
-आप इसमें आंवला या पुदीना भी डाल सकते हैं।
-नमक और सरसों का तेल मिलाएं।
-सबको मिलाकर चटनी बनाएं।
-फिर इसे सर्व करें।
हरी धनिया चना दाल चटनी-Hari Dhaniya Chana Dal Chutney
हरी धनिया और चना दाल की चटनी भी आप खा सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि
-धनिया और पुदीना धोकर रख लें।
-थोड़ा सा चना दाल भिगोकर रख लें।
-अब इसमें अचार का मसाला, नमक और सरसों का तेल मिलाकर सबको पीस लें।
-इसको सर्व करें।

हरी धनिया दही की चटनी-Hari Dhaniya Dahi Chutney
हरी धनिया दही की चटनी खाने में काफी टेस्टी लगती है। हरी धनिया की चटनी बनाने के लिए आपको करना ये है कि
-हरी धनिया लें, इसमें लहसुन और हरी मिर्च के साथ पीस लें।
-फिर इसमें दही और नमक मिला लें और हरी धनिया की चटनी बना लें।
हरी धनिया टमाटर प्याज की चटनी-Hari Dhaniya Tomato Onion Chutney
हरी धनिया टमाटर प्याज की चटनी बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आपको करना ये है कि
-हरी धनिया लें।
-टमाटर और प्याज काटकर मिला लें।
-हरी मिर्च लें।
-सबको पीस लें।
-इसमें नमक मिला लें।
इस प्रकार से आप हरी धनिया की चटनी बनाकर खा सकते हैं। आप इसे पराठे, रोटी, चावल और दाल के साथ भी खा सकते हैं। इसके अलावा आप इसे पनीर टिक्का के साथ भी खा सकते हैं। आगे जानते हैं लगातार झड़ते बालों पर लगेगा लगाम, बस प्याज के रस में मिलाकर लगाएं ये 2 चीज