Ghee lip balm: घी हमेशा से देसी स्किन केयर या ब्यूटी प्रोडक्ट्स का हिस्सा रहा है। घी त्वचा को मॉश्चराइज करने के साथ स्किन में नमी को जोड़ने और फिर त्वचा की कई समस्याओं को कम करने में मददगार है। सबसे बड़ी चीज ये है कि ये एक हीलर की तरह काम करता है और त्वचा की हीलिंग में मददगार है। इसलिए भी लोग सर्दियों में फटे होंठों के लिए घी का इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं घी लगाने से फटी एड़ियों को भी राहत मिलती है। इसके अलावा भी घी के कई फायदे हैं। पर आज सिर्फ ये जानते हैं कि घी से लिप बाम कैसे बनाएं?

घी से लिप बाम कैसे बनाएं-How to make lip balm?

सामग्री
-4 बड़े चम्मच घी
-2 बड़े चम्मच नारियल तेल लें
-1 बड़ा चम्मच शहद लें।
घी और नारियल तेल को डबल बॉयलर में गर्म करें। जब यह ठंडा हो जाए, तो इसमें शहद मिलाएं कंटेनर में डालकर 3-4 घंटे के लिए फ्रीज करें और फिर होंठों पर इसे लगाएं।

होंठों पर घी लगाने से क्या फायदा होता है-Ghee lip balm benefits

होंठों पर घी लगाने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि घी होंठों को मॉइस्चराइज करने के साथ इसे अंदर से हाइड्रेट करने में मददगार है। घी में हेल्दी फैट्स होते हैं जिनके कण फटे होंठों में नमी के रूप में लॉक हो जाते हैं और फिर होंठों की हीलिंग करते हैं।

घी में स्वस्थ फैटी एसिड होते हैं, जिनमें मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। जब घी को होंठों पर लगाया जाता है, तो यह नमी को अंदर ही बंद कर देता है और उन्हें सूखने से रोकता है। फैटी एसिड होंठों की फटी हुई सूखी त्वचा की मरम्मत भी करते हैं और उन्हें तेजी से स्किन को ठीक करते हैं। इस प्रकार से घी लगाने से फटे होंठों की हीलिंग में मदद मिलती है।

होठों पर घी का नियमित उपयोग करने से त्वचा की परत को नरम करने और हटाने में मदद मिल सकती है। होठों पर घी लगाने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार और क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत और पुनर्जनन में मदद मिलती है। इसके अलावा घी विटामिन ए, सी, डी, ई और के जैसे पोषक तत्वों का भंडार है। नियमित रात में उपयोग करने से होंठों की रंगत को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। अब आगे जानें रिलेशनशिप में Micro-mance का मतलब क्या है? जानें रोमांस से कितना अलग है ये नया ट्रेंड