Cheeni Malai Paratha: क्या आपने चीनी मलाई पराठा (Cheeni Malai Paratha in hindi) खाया है? अगर नहीं तो आपको इसे एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। दरअसल, इसका स्वाद ऐसा है कि बच्चे हों या बूढ़े कोई भी इसे कभी भी खाने को तैयार हो जाएगा। इसके अलावा आप मिठाई की जगह भी इसे आप खा सकते हैं। कुछ नहीं तो आप अपने घर आए मेहमानों को भी इसे खिला सकते हैं। ये सच में बहुत टेस्टी होता है। आइए, जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

चीनी मलाई पराठा बनाने की रेसिपी-Cheeni Malai Paratha recipe in hindi

सामग्री
-बादाम
-काजू
-मलाई
-चीनी
-केसर
-घी
-आटा
-इलायची

चीनी मलाई पराठा बनाने का तरीका-How to make Cheeni Malai Paratha

-इसके लिए सबसे पहले आपको बादाम और काजू को कूटकर इसे दरदरा कर लें।
-इसमें इलायची कूटकर भी मिला लें।
-अब मलाई में बादाम, काजू, इलायची और केसर मिला लें।
-इसमें केसर मिला लें।

अब आपको करना ये है कि आटा तैयार कर लें। इसके आटा लें और इसमें थोड़ा तेल और सोडा पाउडर मिलाएं। आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा नमक भी मिला लें। अब गुनगुने पानी से इस आटे को मिलाकर तैयार करें। ध्यान रखें कि सख्त आटा तैयार करें।

फिर आपको करना ये है कि लोई काट लें और फिर इसे पराठे की तरह बेल लें। पराठे पर ऊपर से घी लगाएं और फिर इसमें मलाई लगा लें। अब पराठे की रोल बनाएं और इसे गोलकर लें। जैसे लच्छा पराठा बनाते हैं ठीकर वैसे ही इसे बेल लें। अब तवे पर इसे पकाएं। अच्छी तरह से दोनों तरफ से पकाएं। फिर इसमें घी डालें और फिर सर्व करें।

आप इस पराठे को कभी भी बनाकर खा सकते हैं। आप इसे प्रसाद में भी बना सकते हैं बस आटे में नमक न मिलाएं। आप इसमें अपने मन पसंद के अनुसार ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकते हैं। जो आपको पसंद हो उस प्रकार के ड्राई फ्रूट्स को पीसकर रख लें और जब भी आपको पराठा खाने का मन हो इसमें चीनी मिलाएं, मलाई मिलाएं और फटाफट पराठा बना लें। तो अगर कभी आपने इसे ट्राई नहीं किया है तो एक बार जरूर ट्राई कर लें।