Angoor chutney recipe: अंगूर की चटनी कभी खाई है आपने? अगर नहीं तो आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। दरअसल, अंगूर आपको इन दिनों हर जगह मिल जाएंगे। काले हों या फिर हरे दोनों ही अंगूर को लोग खूब पसंद करते हैं। लोग इसे स्मूदी बनाकर पीते हैं तो कोई इसे जैम बनाकर खाता है। कुछ लोग इसका जूस भी पीते हैं। लेकिन, आज हम बात करेंगे अंगूर की चटनी कैसे बनाएं, क्या है इसका तरीका। साथ ही हम इसके स्वाद को कैसे अलग बना सकते हैं, आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
अंगूर की चटनी कैसे बनाएं-How to make angoor chutney recipe?
सामग्री
-काले अंगूर
-हरे अंगूर
-अमचूर पाउडर
-हरी मिर्च
-गुड़
-जीरा
-सरसों
-सौंफ
-मेथी
अंगूर की चटनी बनाने का तरीका
-अंगूर की चटनी बनाने के लिए आपको करना ये है कि आप पहले काले अंगूर और हरे अंगूर को धो लें।
-सबको दरदरा पीसकर रख लें।
-अब एक कड़ाही लें और थोड़ा सरसों का तेल डालें।
-इसमें जीरा, सरसों, सौंफ, मेथी और हरी मिर्च डाल लें।
-इसमें अंगूर का पेस्ट डाल लें।
-नमक, गुड़ और अमचूर पाउडर मिला लें।
-सबको मिला लें और फिर इस चटनी को तैयार करें।
-इस प्रकार से आप अंगूर की चटनी बनाकर खा सकते हैं।
अंगूर का रायता कैसे बनाएं-How to make angoor raita recipe
इसके अलावा आप अंगूर का रायता बनाकर भी खा सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि काले और हरे अंगूर को दरदरा करके पीस लें और फिर इसे दही में मिला लें। फिर इसमें थोड़ा सा चीनी, नमक, काला नमक, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और फिर धनिया पत्ता काटकर मिला लें। सबको मिलाने के बाद रायते को सर्व करें। इस रायते को आप आराम से पराठे के साथ भी खा सकते हैं।
इसके अलावा भी आप अंगूर की चटनी कई अन्य तरीकों से भी बनाकर खा सकते हैं। आप अंगूर की चटनी में दही मिलाकर या फिर धनिया पुदीना मिलाकर भी चटनी बना सकते हैं और फिर इसे खाएं। इसके अलावा आप बाकी सब्जियों के साथ भी इस चटनी को बना सकते हैं। कुछ नहीं तो आप अंगूर से आप सूप बनाकर भी सकते हैं। आगे जानते हैं खट्टी दही को वापस मीठा कैसे बनाएं? इस ट्रिक से आएगा पहले जैसा फ्रेश टेस्ट