Ankho ki jhuriyan kaise hataye: उम्र बढ़ने के साथ आंखों के नीचे झुर्रियां आना बेहद आम बात है। लेकिन कई बार प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी फूड, भरपूर नींद न लेने, हार्मोनल बदलाव की वजह से कम उम्र में ही आंखों के नीचे महीन रेखाएं या झुर्रियां दिखने लगती हैं। ऐसे में लोग इसे कंट्रोल करने और हटाने के लिए महंगी केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। लेकिन आप झुर्रियों को बढ़ने से रोकने या कम उम्र में झर्रियां आने से रोकने के लिए कुछ घरेलू उपाय और योगासन कर सकते हैं।
झुर्रियां कम करने के घरेलू नुस्खे | How to get rid of eye wrinkles permanently
अनानास का रस
अगर आप झुर्रियों को आने से रोकना चाहते हैं तो आप अनानास का रस लगा सकते हैं। क्योंकि इसमें ब्रोमेलेन एंजाइम होता है। जो झुर्रियों को कम करने में हेल्प करता है। इसे आप सीधा निकालकर आंखों के नीचे लगा सकते हैं। 10 से 15 मिनट में आप उसे लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से वॉश कर लें।
कैस्टर ऑयल
आंखों के नीचे स्किन काफी नाजुक और पतली होती है। ज्यादा धूप में रहने या स्किन ड्राई होने से भी झुर्रियां आने लगती हैं। ऐसे में आप कैस्टर ऑयल अप्लाई कर सकते हैं। यह स्किन को मॉइश्चराइज करता है। इसे रातभर आंखों के नीचे लगा रहने दें। सुबह चेहरे को वॉश कर लें।
आंखों के पास झुर्रियां हटाने के लिए करें ये योगासन
त्रिकोणासन – Trikonasana
आंखों के आसपास झुर्रियां हटाने या उम्र से पहले इन्हें आने से रोकने के लिए आप त्रिकोणासन कर सकते हैं। इसे करने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। साथ ही चेहरे पर कसावट आती है।
भ्रामरी प्राणायाम – Bhramari Pranayama
नींद कम आने या ज्यादा तनाव लेने से भी झुर्रियां नजर आने लगती हैं। ऐसे में आपको भ्रामरी प्राणायाम करना चाहिए। इससे न केवल रक्त संचार सही रहता है बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: चेहरे पर बेसन लगाने का सही तरीका क्या है? दाग-धब्बे, कालापन और झाइयां दूर करने के लिए इस तरह करें इस्तेमाल
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।